फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cirame

अंतरराष्ट्रीय माड्यूल्स का हो सकता है खुलासा

Thu, 17 Oct 2019 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
cirame
लखीमपुर खीरी। हैदराबाद, दिल्ली सहित अन्य राज्यों में टेरर फंडिंग मामलों के पहले भी खुलासे हो चुके हैं। तब एनआईए ने इन राज्यों में स्थानीय स्तर पर काम करने वाले सरगना के संपर्क पाकिस्तान, सीरिया और अफगानिस्तान में बैठे हैंडलर से होना पाया था। अब नेपाल बॉर्डर पर यहां पकड़े गए टेरर फंडिंग गिरोह का कनेक्शन भी पाकिस्तान व दूसरे देशों में बैठे हैंडलरों से होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

नजदीक के जिला बहराइच के अलावा गोरखपुर में इससे पहले पकड़े टेरर फंडिंग गिरोह में शामिल लोगों के कनेक्शन अंतरारष्ट्रीय माड्यूल्स से जुड़े मिल चुके हैं। इन दोनों जगहों पर काम करने वाले सरगना भी विदेशी थे। उनके संबंध अफगानिस्तान, सीरिया, पाकिस्तान, कनाडा और आस्ट्रेलिया में बैठे हैंडलरों से होने के पुख्ता सबूत भी हाथ लगे थे। हैंडलर के निर्देशों के मुताबिक ही वे सारा काम करते थे। गिरोह के सदस्य कोतवाली तिकुनियां क्षेत्र की नेपाल बॉडर्र सीमा से टेरर फंडिंग कर रहे थे। खुफिया एजेंसियों ने इस स्थानीय गिरोह के सरगना मुमताज का कनेक्शन अंतरराष्ट्रीय माड्यूल्स से होने की प्रबल आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed