फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cirame

घर में घुसे बदमाशों ने असलहों की दम पर महिला से झाले-नगदी लूटे

Sat, 12 Oct 2019 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
cirame
गोला गोकर्णनाथ। कस्बे में खुटार रोड पर कुम्हारन टोला स्थित एक मकान में शुक्रवार शाम करीब सात बजे तीन नकाबपोश बदमाश एक घर में घुस गए और तमंचे दिखाकर महिला के पहले जेवर और बीस हजार नकद लूटकर भाग गए। घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। पुलिस ने लुटेरों की तलाश की, मगर कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

कुम्हारन टोला में शंकर होटल के पीछे एक मकान में रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी शशि शुक्ला अपनी पुत्री के साथ रहती हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे तीन युवक घर में घुस आए। घर का दरवाजा खुला था। उस समय पुत्री दूसरे कमरे में थी। तीनों बदमाश नकाब पहने थे। एक ने तमंचे के बल दिखाकर उनके कान के झाले उतरवा लिए। फिर दो मोबाइल फोन और अलमारी में रखे 20 हजार रुपये भी कब्जे में ले लिए और फिर धमकी देते हुए भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद शशि शुक्ला ने शोर मचाया। बेटी ने पुलिस को फोन किया।
विज्ञापन

सरेशाम हुई लूट की सूचना से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। काफी लोग मौके पर आ गए। सीओ रविंद्र कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पीड़िता और उसकी पुत्री से घटना की जानकारी ली। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आ सके। महिला ने बताया कि दो बदमाशों की उम्र करीब 20 साल और तीसरे की उम्र करीब 35 साल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार उचक्कों ने सरेशाम महिला के कुंडल नोचे : मोहम्मदी रोड पर कंजा गांव के पास पेट्रोलपंप पर शुक्रवार शाम बाइक सवार उचक्के महिला के कुंडल नोंचकर फरार हो गये। यह घटना हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदिया निवासी ओमप्रकाश की पत्नी पत्नी सीमा देवी के साथ हुई। दंपती लखीमपुर से दवा लेकर बाइक से घर वापस जा रहा था। रास्ते में पेट्रोल पंप पर रुककर ओमप्रकाश पेट्रोल भरवाने लगे, तभी आए उचक्कों ने सीमा के कान के कुंडल नोच लिए और ममरी की ओर भाग गए। जब तक महिला ने शोर मचाया और पंप पर मौजूद लोगों ने पीछा करने का प्रयास किया, तब तक उचक्के दूर निकल चुके थे। पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed