फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cinema hall

मल्टीप्लेक्स और सिनेमा घर में आज से फिर देख सकेंगे फिल्म: फिल्म देखने जा रहे हैं तो पहले मास्क पहन लें जनाब

Thu, 15 Oct 2020 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
cinema hall
बुधवार को मल्टीप्लेक्स का हुआ ट्रायल। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण के चलते करीब छह माह से बंद मल्टीप्लेक्स और सिनेमा घर के ताले गुरुवार से फिल्म प्रेमियों के लिए खुल जाएंगे। शासन ने महामारी को देखते हुए इसके लिए गाइड लाइन भी जारी है, जिससे लोगों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सके। इसी के चलते सिनेमाघर एवं मल्टीप्लेक्स संचालक शासन के निर्देशों का पालन करने एवं दर्शकों से कराने के लिए बुधवार रात तक तैयारियां कराते रहे। प्रबंधकों का कहना है कि सिनेमा हाल में किसी को बिना मास्क के जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

करीब 200 दिनों से बंद पड़े सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्सों को भी सरकार ने मनोरंजन की खातिर 15 अक्तूबर से खोलने की अनुमति दी है साथ ही महामारी के दौर में संक्रमण से बचाव के लिए गाइड लाइन भी जारी की है। सिनेमा घर एवं मल्टीप्लेक्स संचालकों को इसका पूरी तरह से पालन करना होगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के निर्देशानुसार सिनेमा हाल में दर्शकों को एक सीट छोड़कर यानि आधी क्षमता में बैठाना होगा। वहीं कंटेन्मेंट जोन में स्थित मनोरंजन केंद्र बंद रहेंगे।
विज्ञापन

फिल्म को लेकर संशय
मल्टीप्लेक्स भले की गुरुवार को खुल रहा हो, लेकिन पहले दिन कौन सी फिल्म दिखाई जाएगी इसको लेकर मल्टीप्लेक्स प्रबंधन में संशय बना हुआ है। मैनेजर धर्मेंद्र राघव बताते हैं बॉलीवुड में शुक्रवार को फिल्में रिलीज होती हैं। इसलिए गुरुवार को कौन सी फिल्म दिखाएंगे, यह बता पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शकों की संख्या पर निर्भर होगा शो
पहले दिन के शो दर्शकों की संख्या पर निर्भर करेगा। सिनेमा घर के प्रबंधकों का कहना है कि गुरुवार को पहला दिन है।दर्शकों की संख्या ठीक ठाक रहने पर ही शो चल पाएगा। संख्या यदि अंगुलियों पर गिनने वाली रही तो शो चलना संभव नहीं होगा, क्योंकि ऐसे में आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया वाला हाल होगा।
इन नियमों का करना होगा पालन
- मल्टीप्लेक्स में यदि दो स्क्रीन हैं तो इनमें फिल्म शुरू होने, इंटरवल एवं समाप्त होने का समय समान नहीं होगा।
- दर्शकों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी तो उनके लिए गेट पर ही हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी।
- हॉल के भीतर का तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड से कम नहीं होगा।
- सामाजिक दूरी का पालन कर एक सीट छोड़कर दर्शकों को मास्क लगाकर बैठाना होगा।
- हॉल के भीतर किसी के तरह के खाने पीने का सामान बेचने की अनुमति नहीं होगी।
- कैंटीन में डिब्बा बंद खाद्य सामग्री बिकेगी, लेकिन पेमेंट की व्यवस्था ऑनलाइन होगी।
सिनमा हाल एवं परिसर की सफाई का काम चल रहा है। इसके बाद सैनिटाइज कराया जाएगा। दर्शकों के लिए गेट पर सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी। बिना मास्क के किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। परिसर में पैक्ड फूड ही बिकेगा।

-मनोज कुमार, मैनेजर आनंद सिनेमा घर
मल्टीप्लेक्स गुरुवार से खुल जाएगा। परिसर एवं हॉल की सफाई के साथ सैनिटाइजेशन करा दिया है और हर शो के बाद हॉल का सैनिटाइजेशन होगा। दर्शकों के लिए गेट पर टनल लग रहा है। थर्मल स्क्रीनिंग एवं बिना मास्क प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। दर्शक ऑन लाइन बुकिंग और पेमेंट को प्राथमिकता दें।
-धर्मेंद्र राघव, मैनेजर, फन मॉल एवं मल्टीप्लेक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed