फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   chunav

मतगणना कार्मिक सतर्कता-सावधानी से निभाए उत्तरदायित्व: डीएम

Thu, 29 Apr 2021 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
chunav
लखीमपुर खीरी। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 की दो मई को होने वाली मतगणना कराने के लिए गुरुवार को शहर के धर्म सभा इंटर कॉलेज में मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि प्रशिक्षण में मतगणना की बारीकियों को भलीभांति समझ लें। ताकि मतगणना के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मतगणना कम से कम समय में संपन्न हो सके, जिसके लिए टेबल्स की संख्या बढ़ाई गई है। मतगणना में डबल मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करें। सकारात्मक ऊर्जा से सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करें और मन को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि मन के हारे हार है मन के जीते जीत। उन्होंने बताया कि एक टेबल पर सुपरवाइजर के साथ-साथ तीन गणना सहायक व एक अतिरिक्त गणना सहायक की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि कोविड का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अपने स्वास्थ्य को उत्तम रखने के लिए कोविड प्रोटोकाल का पालन कीजिए। जिले में कोविड के संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी काफी इजाफा हुआ है। इसलिए मनोबल को मजबूत बनाए रखिए। जल्द ही वैश्विक महामारी पर विजय मिलेगी। इस दौरान जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार, जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ राजकिशोर, मास्टर ट्रेनर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed