फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Choupal will promote planting SP workers

चौपाल लगाकर सपा कार्यकर्ता करेंगे प्रचार

Sun, 17 Jul 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 17 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Choupal will promote planting SP workers
sp - फोटो : amar ujala
जिला कार्यकारिणी की बैठक में लिया निर्णय 
विज्ञापन

जिला कार्यकारिणी की बैठक में सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने कहा कि 2017 में समाजवादी पार्टी की दोबारा सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता और नेता जुट जाएं और गांवों में चौपाल लगाकर पार्टी की नीतियां लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष और फ्रंटल संगठनों को मासिक बैैठक करने के निर्देश देते हुए लोहिया भवन पर सूचना देने के लिए कहा।

लोहिया भवन सभागार में बैैठक के दौरान दलित वोट बैंक को सपा के पाले में लाने के लिए रणनीति बनाई गई। उपाध्यक्ष रामपाल यादव और सचिव चंदन लाल वाल्मीकि के प्रस्ताव पर अतिदलित एवं दलितों पर कार्य करने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष बंशीधर राज की अगुवाई में बनाई गई टीम मेें जिला सचिव रामशंकर राज, जिला सचिव चंदन लाल वाल्मीकि, श्रीराम दलित, प्रदीप गौतम को शामिल किया गया है, जो दलित वोटों को सपा खेमे मेें लाने का प्रयास करेंगे। जबकि अति पिछड़ी जातियों के बीच पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई हैै। विधायक विनय तिवारी ने कहा कि जो कार्यकर्ता या नेता अनुशानहीनता करेगा, उसके खिलाफ पार्टी को कठोर निर्णय लेने की जरूरत है। निघासन विधायक केजी पटेल और पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी ने बाढ़ की समस्या पर चर्चा की। बैठक में पूर्व विधायक डॉ आरए उस्मानी, जिला महासचिव कयूम खां, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजीव गुुप्ता, रामपाल सिंह यादव, अरुण मौर्या, बजरंग सिंघल, दिव्या सिंह, राजपाल सिंह, अशोक वर्मा, अमित रंजन बरनवाल, नवाब कल्वे हसन, राजीव जायसवाल, फैसल खां, पवन गुुप्ता, डॉ रामराखन पाल, मुुन्ना यादव आदि मौजूद रहेे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed