{"_id":"699c94be99ec4011050c9172","slug":"choti-kashi-shiva-utsav-evening-was-decorated-with-the-hymns-of-hemant-brijwasi-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-168979-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: हेमंत बृजवासी के भजनों से सजी छोटी काशी शिवोत्सव की सांझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: हेमंत बृजवासी के भजनों से सजी छोटी काशी शिवोत्सव की सांझ
Mon, 23 Feb 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
शिवोत्सव की भजन संध्या में श्रद्धालुओं की भीड़। स्रोत: आयोजक
गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी के नाम से विख्यात पौराणिक शिव मंदिर के निर्माणाधीन कॉरिडोर के शिलान्यास दिवस पर आयोजित शिवोत्सव का समापन भजन संध्या के साथ हुआ। देर रात तक गोकर्ण तीर्थ प्रांगण में भक्ति और संगीत की सरिता बहती रही।
रविवार रात कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता जुगलकिशोर और विधायक अमन गिरि ने भगवान भोलेनाथ की आरती कर किया। इसके बाद भजन गायक हेमंत बृजवासी ने अपने मधुर भजनों से समूचे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
‘होली खेले मसाने में’, ‘मैं जोगन बन नाचूंगी’, ‘भोले ओ भोले’, ‘काली कमली वाला मेरा यार है’ और ‘श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में’ जैसे भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते और थिरकते रहे। आरती और भजन संध्या का विहंगम दृश्य श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
इस अवसर पर धर्मेंद्र गिरि मोंटी, जनार्दन गिरि, ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा, रामगुलाम पांडे, सीओ रमेश कुमार तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।