फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chitragupta Kayastha Sabha filled the colors of Sawan in Teej festival

चित्रगुप्त कायस्थ सभा ने तीज महोत्सव में भरे सावन के रंग

Sun, 24 Jul 2022 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Chitragupta Kayastha Sabha filled the colors of Sawan in Teej festival
महोत्सव मनातीं महिलाएं।
सुनैना बनीं तीज क्वीन, आस्था रहीं उपविजेता
विज्ञापन

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में आर्यन ने बाजी मारी
लखीमपुर खीरी। श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा ने सावन माह के उपलक्ष्य में तीज महोत्सव एवं पौधरोपण का आयोजन किया। इस मौके पर राजकिशोर विद्यालय में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक राजीव रतन खरे, शशिकांत श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष वर्षा सक्सेना और राजकिशोर विद्यालय के प्रबंधक रमेश पांडिया ने भगवान शंकर एवं मां सरस्वती की पूजा अर्चना और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

सबसे पहले बच्चों के बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। विद्यालय के बच्चों ने अपनी अभिनय कला और प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया। विद्यालय की बेटियों के बीच तीज क्वीन प्रतियोगिता भी हुई। इसमें वेशभूषा परखने के साथ बच्चों के सामान्य ज्ञान की परख करने के लिए निर्णायक मंडल के सदस्यों ने सावन से संबंधित ज्ञानवर्धक प्रश्न भी किए। निर्णायक मंडल में आरडी. पब्लिक स्कूल की प्रबंधक पूर्णिमा इंद्र, रेडक्रॉस सोसायटी की जिला सचिव आरती श्रीवास्तव और स्वास्थ्य विभाग की सेवानिवृत्त कुमुद सक्सेना ने बच्चों व बेटियों की प्रतिभा के आधार पर सुनैना रस्तोगी को तीज क्वीन-2022 घोषित किया। आस्था उप विजेता रहीं। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में आर्यन प्रथम, क्रशिका द्वितीय और अब्दुल रहमान तृतीय स्थान पर चुने गए। तीज क्वीन विजेता को क्राउन पहनाकर और अन्य विजेताओं को उपहार देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक वर्षा सक्सेना, सांची माथुर और उनकी टीम ने राजकिशोर विद्यालय की सह संयोजिका श्रेया पांडिया और विद्यालय परिवार को कार्यक्रम में सहयोग के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम के बाद विद्यालय में ही सभा के पदाधिकारियों एवं विद्यालय परिवार ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम में प्रदीप सक्सेना, मुकेश, डॉ. ओपी श्रीवास्तव, नितिन श्रीवास्तव, नवीन सक्सेना, रवि श्रीवास्तव, अनीता निगम, रीना अस्थाना, मोनिका श्रीवास्तव, ज्योति सक्सेना मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed