फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chinese national arrested on Indo-Nepal border caught by vigilance of SSB

Lakhimpur Kheri News: भारत-नेपाल सीमा पर चीनी नागरिक गिरफ्तार, एसएसबी की सतर्कता से चढ़ा हत्थे

Fri, 17 Feb 2023 09:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 17 Feb 2023 09:56 PM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए चीनी नागरिक का नाम वांग है। पुलिस ने उसका मेडिकल भी कराया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Chinese national arrested on Indo-Nepal border caught by vigilance of SSB
गिरफ्तार चीनी नागरिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के पलियाकलां में भारत नेपाल की सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने नेपाल सीमा से आए एक चीनी नागरिक को पकड़ा है। एसएसबी के अधिकारियों ने पूछताछ के बाद उसे गौरीफंटा पुलिस के हवाले कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए चीनी नागरिक का नाम वांग है। पुलिस ने उसका मेडिकल भी कराया है। वह क्यों और कैसे भारत आया इस बारे में कोई भी अधिकारी बात नहीं कर रहा है। उसके पास से भारत में रहने के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले हैं। 

विज्ञापन

नहीं दिखा सका वैध दस्तावेज 

एसएसबी ने एक चीनी नागरिक को उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह बिना किसी वैध दस्तावेज के यहां भारत-नेपाल सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक आदित्य कुमार ने बताया कि चीनी नागरिक को शुक्रवार शाम यहां गौरीफंटा इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान चीनी नागरिक भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि इस मामले में गहन जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed