फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chinese farmers manage to get hooked on demand

किसानों की मांग पर झुका चीनी मिल प्रबंधन

Tue, 22 Nov 2016 10:55 PM IST
अमर उजाल ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाल ब्यूरो पलियाकलां। Updated Tue, 22 Nov 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Chinese farmers manage to get hooked on demand
क‌िसान - फोटो : अमर उजाला
करीब आठ घंटे बाद रात दस बजे शुरू हुई तौल
विज्ञापन

चीनी मिल में किसानों द्वारा सोमवार की दोपहर ठप कराई तौल देर रात करीब दस बजे शुरू हो सकी। इस दौरान भाजपा नेता विधायक रोमी साहनी मौजूद रहे। 
गौरतलब है कि गन्ना समिति चेयरमैन विकास कपूर, वाइस चेयरमैन फरजंद अली बुंदु मियां के नेतृत्व में सोमवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे सैकड़ों किसान चीनी मिल पहुंचे थे और मिल प्रशासन से वार्ता करनी चाही तो कोई भी अधिकारी नहीं आया था। जिसके बाद सैकड़ों किसानों ने चीनी मिल में तौल को ठप करा दिया था। किसान नेताओं का कहना था कि चीनी मिल ने कहा था 92423 रिजेक्ट वैराइटी को वह मिल शुरूआत के दस दिन बाद लेंगे और इसके साथ ही 1424 सामान्य वैराइटी में आने वाले गन्ने को पानी ज्यादा होने के कारण इसी के साथ लेने को कहा था। अब मिल पर्चियों को वापस कर नई जारी करने की बात बता रही है। कहना था कि अब किसान के लिए यह संभव नहीं है। किसान डिफर की मांग भी कर रहे थे। सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे यूनिट हेड राकेश यादव किसानों के बीच पहुंचे और वार्ता की। किसानों की मांग के अनुरूप मिल अधिकारियों ने उन्हीं पर्चियों पर तौल की मांग को स्वीकार कर लिया। डिफर पर यूनिट हेड ने कहा जल्द ही भुगतान शुरू कर दिया जाएगा। इस पर किसान मान गए और करीब दस बजे रात में तौल शुरू हो गई। यह वार्ता विधायक रोमी साहनी के समक्ष हुई। इस दौरान गन्ना परिषद अध्यक्ष अरुण मौर्या, सुखदेव सिंह, तरसेम सिंह, रामनरेश, सिराजुद्दीन, जीवन सिंह, कर्मजीत सिंह प्रधान, गुरदेव सिंह, सुनील गुप्ता, रिंटू शर्मा आदि किसान मौजूद रहे। तौल शुरू हो जाने के बाद जाम खुला तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed