फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chillest day of the season

शीत लहर का सितम जारी, सोमवार रहा अब तक का सबसे ठंडा दिन

Tue, 09 Jan 2018 01:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Tue, 09 Jan 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
Chillest day of the season
file pic - फोटो : अमर उजाला
जिले में दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा, बर्फीली हवाओं के कारण पारा और नीचे आ गया। इस सीजन में सोमवार का दिन अब तक का सबसे सर्द दिन रहा। कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त है। इससे सरकारी कार्यालयों के कामकाज के अलावा उद्योग और व्यापार पर भी बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह तापमान अब तक का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग ने रविवार को लखीमपुर खीरी समेत तराई के कई जिले में अगले 48 घंटों में भीषण शीतलहर और घने कोहरे का पूर्वानुमान दिया था, जो सच साबित हुआ है। सोमवार को चलने वाली बर्फीली हवाओं से गलन इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि हाथ पैर सुन्न होने की स्थिति में हैं। ठंड से बीमार और बुजुर्ग सबसे ज्यादा बेहाल हैं।
विज्ञापन

रविवार को कुछ देर निकली धूप ने शाम से कोहरा छाने लगा था। रात में जिले में घना कोहरा छाया रहा। सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे कोहरा तो कम हुआ, लेकिन दिन भर छाए रहने वाले बादलों की कैद से सूरज आजाद नहीं हो सका। बर्फीली हवाएं चलने और दिन भर धूप न निकलने से तापमान में गिरावट आई और शीत लहर का प्रकोप और ज्यादा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण शीत लहर से सर्दी जनित बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। सर्दी जुकाम, बुखार, निमोनिया जैसी आम बीमारियों के साथ साथ रक्तचाप और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ने से लोग परेशान हैं। सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी अस्पतालों और डॉक्टरों की क्लीनिक पर मरीजों की भीड़ बढ़ गई है।

सोमवार को दिन भर या तो लोग अलाव तापते रहे या हीटर से चिपके रहे। बीमार और बुजुर्गों को दिन भर रजाइयों में दुबके रहना पड़ा। मजदूरों को काम नहीं मिल सका। कड़ाके की ठंड में काम की तलाश में गांव से आए लोगों को काम न मिलने सेे वापस लौैटना पड़ा। मजदूर औेर पल्लेदार, रिक्शा चालक दिन भर परेशान रहेे।

पिछले एक सप्ताह में तापमान का उतार चढ़ाव
दिनांक                 अधिकतम    न्यूनतम
01 जनवरी            20.5            05.3
02 जनवरी            19.5            05.5
03 जनवरी            18.5            05.5
04 जनवरी            17.5            04.7 
05 जनवरी            17.5            04.8
06 जनवरी            18.5            05.0
07 जनवरी            18.0            05.5
08 जनवरी            17.2            03.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed