फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Children will learn through play and get rid of rote learning

Lakhimpur Kheri News: खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, रटने की पढ़ाई से मिलेगा छुटकारा

Tue, 10 Mar 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 10 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Children will learn through play and get rid of rote learning
पलियाकलां। आंगनबाड़ी केंद्रों में अब बच्चों को रटने के बजाय खेलकूद और गतिविधि आधारित तरीकों से पढ़ाया जाएगा। इसी उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पलिया ब्लॉक सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

रॉकेट लर्निंग संस्था के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण में बमनगर, चंदनचौकी और संपूर्णानगर सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर एवं रॉकेट लर्निंग के जिला समन्वयक बृजेंद्र अग्निहोत्री और निशांत शुक्ला ने नई शिक्षा नीति के तहत शालापूर्व शिक्षा में हो रहे बदलावों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बच्चों को खेलकूद, गीत, कहानी और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाने से उनकी समझ और रचनात्मकता विकसित होती है। इससे बच्चों का मानसिक, सामाजिक और बौद्धिक विकास बेहतर ढंग से हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर सुपरवाइजर नंदू राना ने पोषण ट्रैकर ऐप के प्रभावी संचालन पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी माह की कार्ययोजना से अवगत कराया। उन्होंने सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ाने, अभिभावकों से नियमित संवाद बनाए रखने, शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने, ई-केवाईसी पूर्ण कराने और बच्चों के नियमित वजन मापन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

प्रशिक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रोल प्ले, अभिनय और प्रेरणादायक गीतों के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सेक्टर संगिनी विमला देवी, मोनी देवी, रामफूल और हेमवती सहित क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed