{"_id":"69e3e06a4b43f4bd2d05b604","slug":"children-were-hanging-on-to-e-rickshaws-officers-woke-up-after-the-video-went-viral-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-173163-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ई-रिक्शा पर लटककर जा रहे थे बच्चे, वीडियो वायरल होने पर जागे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ई-रिक्शा पर लटककर जा रहे थे बच्चे, वीडियो वायरल होने पर जागे अफसर
Sun, 19 Apr 2026 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
ई-रिक्शा पर इस तरह बच्चों को ले जाते दिखा एक चालक। स्रोत : वीडियो ग्रैब
लखीमपुर खीरी। हाईवे पर स्कूल के बच्चों की जान से खिलवाड़ का एक मामला तब सामने आया, जब सोशल मीडिया पर 19 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ। इसमें ई-रिक्शा पर क्षमता से अधिक बच्चे बैठे और कई बच्चे पीछे लटके नजर आए। हैरानी की बात यह रही कि यह खतरनाक स्थिति लंबे समय से चल रही थी, लेकिन कार्रवाई तब हुई जब वीडियो वायरल हुआ।
शनिवार को वायरल हुए वीडियो में एक ई-रिक्शा स्कूली बच्चों से ठसाठस भरा दिखाई दिया। कुछ बच्चे चालक सीट पर बैठे थे, जबकि कई बच्चे पीछे लटककर सफर कर रहे थे। हाईवे पर इस तरह की सवारी बच्चों की जिंदगी के लिए गंभीर खतरा बनी हुई थी।
वीडियो सामने आने के बाद परिवहन विभाग हरकत में आया और चालक को ट्रेस किया गया। प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र ने बताया कि चालक असरफ अली निवासी गांव गिर्दा, अमीरनगर के पास का है। ई-रिक्शा पर सवार बच्चे मुन्नी फातिमा स्कूल के हैं।
विज्ञापन
ई-रिक्शा को तत्काल सीज कर दिया गया है और चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर भेजी गई है। प्रवर्तन अधिकारी वादी बनेंगे।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह चालक लंबे समय से इसी तरह बच्चों को लाने-ले जाने का काम कर रहा था। कई बार रोकने और टोकने के बावजूद उसकी मनमानी जारी रही, लेकिन जिम्मेदार विभागों ने समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।