फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Children ward full of fever, two elderly people died in Mohammadi

बुखार पीड़ित बच्चों से चिल्ड्रेन वार्ड फुल, मोहम्मदी में दो बुजुर्गों की मौत

Tue, 06 Sep 2022 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Children ward full of fever, two elderly people died in Mohammadi
चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बच्चे।
धौरहरा सांसद ने बसबिरवा गांव पहुंचकर जाना हाल
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में 14 बच्चे हैं भर्ती
लखीमपुर खीरी। जिले में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बुखार से मोहम्मदी में दो बुजुर्गों की मौत हो गई। वहीं जिला अस्पताल में बुखार पीड़ित बच्चों से चिल्ड्रेन वार्ड फुल है। मेडिकल महिला और पुरुष वार्ड में भी 20 लोग बुुुखार के कारण भर्ती हैं। उधर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने सोमवार को बसबिरवा गांव पहुंचकर ग्रामीणों का हाल जानकर सफाई कराने के निर्देश दिए।
मोहम्मदी के मोहल्ला भानपुर बनवारी में बुुखार पीड़ित 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। इस पर सोमवार को मोहल्ले में पहुंची सीएचसी की टीम ने परिवार के लोगों का परीक्षण कर दवाएं दीं। मृतक के पुत्र जगन्नाथ ने बताया कि शनिवार को अचानक पिता विष्णु को बुखार आ गया। अस्पताल लेे जाने के दौरान ही उनकी मौत हो गई, जबकि 90 वर्षीय मथुरा की बीमारी के चलते सोमवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. मयंक मिश्रा 90 वर्षीय मथुरा की मौत बुखार से न होना बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि साफ-सफाई के लिए सोमवार को पशुपालन विभाग, नगर पालिका और ग्राम पंचायत के लोगों के साथ बैठक की, जिससे सफाई कराकर एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बुखार आने पर सोमवार को ढाई वर्षीय युग पुत्र शिवम निवासी लौकिहा, दो वर्षीय सुहेल पुत्र रहूफ अली निवासी कादीपुर, आठ वर्षीय प्रिया पुत्री निर्मल निवासी लखीमपुर, दो वर्षीय सूर्ययांश पुत्र गोवर्धन निवासी शेवालापुरवा को घरवाले जिला अस्पताल लेकर आए। हालत गंभीर होने पर सभी को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। वहीं मेडिकल पुरुष वार्ड में छह और महिला वार्ड में 13 बुखार पीड़ितों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में संक्रामक बीमारियां पांव पसारना शुरू कर देती हैं, जिसकी वजह गंदगी और जलभराव है। इसलिए साफ सफाई आदि पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
मृतकों के घरवालों को सांसद ने दिया दिलासा
मोहम्म्दी। मोहल्ला बसविरवा में बुखार से छह मौतें होने के बाद सोमवार को भाजपा से धौरहरा सांसद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा मोहल्ले में पहुंचीं। उन्होंने सीएमओ से बात आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सांसद ने मृतकों के परिवार वालों से बात कर ढांढस बंधाया। सांसद रेखा वर्मा ने सीएमओ को संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए हर संभव करने के लिए कहा। अलोक वर्मा, सौरभ गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद

मोहम्मदी में गंदगी और जलभराव से लोग परेशान
मोहम्मदी में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप नहीं थम रहा है। गंदगी और जलभराव के कारण दिन पर दिन बुखार कहर बरपा रहा है। इसको लेकर न तो पालिका प्रशासन चेत रहा है और न ही तहसील प्रशासन। इसकी वजह से हर तरफ गंदगी के ढेर लगे हैं और नालियां बजबजा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed