फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Children of council schools will be able to see exam results online

Lakhimpur Kheri News: परिषदीय स्कूलों के बच्चे ऑनलाइन देख सकेंगे परीक्षा परिणाम

Thu, 10 Oct 2024 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Children of council schools will be able to see exam results online
लखीमपुर खीरी। सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड की तर्ज पर अब परिषदीय विद्यालयों के बच्चे भी ऑनलाइन परिणाम देख सकेंगे। इससे खराब प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों की पहचान कर और उनके परिणाम में सुधार के लिए सख्त उपाय किए जाएंगे। वहीं इससे शैक्षिक गुणवत्ता में वृद्धि के साथ ही परीक्षा प्रणाली में भी सुधार होगा।
विज्ञापन

जिले में संचालित 3106 परिषदीय विद्यालयों में साढ़े पांच लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनका वार्षिक और अर्द्धवार्षिक आधार पर रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाता है। कई बार बच्चों और परिजन की अनदेखी से रिपोर्ट कार्ड या तो फट जाते हैं या गुम हो जाते हैं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए अब सभी विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम का डाटा ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। विभाग की ओर से इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, शिक्षक पंजीकृत छात्र-छात्राओं का डाटा प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करेंगे।
विज्ञापन

वहीं विद्या समीक्षा केंद्र के अधिकारी प्रत्येक विद्यालय के परिणाम का विश्लेषण करेंगे। इतना ही नहीं जिन स्कूलों के छात्र-छात्राओं का खराब प्रदर्शन होगा, वहां सुधार के निर्देश दिए जाएंगे। इसको लेकर स्कूल शिक्षा महानिदेशालय ने भी निर्देश जारी किए हैं। अब ऑनलाइन व्यवस्था हो जाने से गड़बड़ियों की आशंकाएं भी कम होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed