फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Children living in ashram system schools will grow vegetables

Lakhimpur Kheri News: आश्रम पद्धति स्कूलों में रहने वाले बच्चे उगाएंगे सब्जियां

Thu, 17 Oct 2024 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Children living in ashram system schools will grow vegetables
लखीमपुर खीरी। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में पोषण वाटिका बनाने का निर्णय लिया गया है। इस पोषण वाटिका में विद्यार्थी ही मौसमी सब्जियां उगाएंगे।
विज्ञापन

पोषण वाटिका में उगने वाली सब्जियों से स्कूल की रसोई में भोजन तैयार किया जाएगा, जिसका सेवन भी बच्चे ही करेंगे। शासन के निर्देश पर स्कूल में इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जनपद में समाज कल्याण विभाग का एक आश्रम पद्धति स्कूल है, जो मोहम्मदी के रेहरिया में है। यह स्कूल कक्षा छह से 12 तक है। सिर्फ बालिकाएं ही पढ़ती हैं।
विज्ञापन

इस स्कूल में 472 बालिकाएं पंजीकृत हैं। इसके अलावा कई स्कूल जनजाति विभाग के हैं। वहां भी इसी तरह व्यवस्था की जाएगी। समाज कल्याण निदेशालय ने सभी जिला समाज कल्याण अधिकारियों को पत्र लिखकर उनके यहां संचालित स्कूलों का निरीक्षण करके पोषण वाटिका तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश में कहा कि पोषण वाटिका से स्कूलों का वातावरण हरा-भरा हो जाएगा। साथ ही खाली पड़ी भूमि का अच्छा उपयोग होगा। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अपने पसंद की सब्जियां भी खाने को मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed