फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Children are showing stamina to enter the hostel

छात्रावास में प्रवेश के लिए बच्चे दिखा रहे दमखम

Thu, 14 Apr 2022 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Children are showing stamina to enter the hostel
स्टेडियम में ट्रायल में मेडिसिन बॉल थ्रो फेंकता प्रतिभागी>
लालपुर स्टेडियम में चल रहा है चयन ट्रायल
विज्ञापन

19 अप्रैल तक शामिल हो सकते छात्र-छात्राएं
लखीमपुर खीरी। आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम लालपुर में चयन ट्रायल शुरू हो गया है। इसके लिए रोजाना 10 से 15 बच्चे स्टेडियम पहुंच रहे हैं। बुधवार को बैडमिंटन, फुटबॉल, शटल रन, मेडिसिन बॉल थ्रो, ब्रॉड जंप आदि का ट्रायल हुआ।

जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार भारती ने बताया कि जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबुल-टेनिस, क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो एवं हैंडबॉल खेल के लिए बच्चों 12 से 15 साल तक के बच्चों से आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए स्टेडियम में चयन ट्रायल चल रहा है। इसमें चयनित बच्चों को लखनऊ भेजा जाएगा। वहां चयनित होने पर बच्चों को आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में रखकर खेलों की बारीकियां बताकर कुशल खिलाड़ी बनाया जाएगा, जिससे वह देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने बताया कि बुुधवार को फैसल, कार्तिकेय, दिव्यांशी यादव, अनिमेश यादव एवं वैभव पांडे चयन ट्रायल में शामिल हुए। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि ट्रायल 19 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed