फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Children and parents then reached the collectorate

Lakhimpur Kheri News: फिर कलक्ट्रेट पहुंचे बच्चे और अभिभावक

Tue, 01 Oct 2024 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Children and parents then reached the collectorate
लखीमपुर खीरी। नकहा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खींचिनपुरवा के बच्चे और उनके अभिभावक सोमवार को फिर से डीएम कार्यालय पहुंच गए। सभी बच्चे वहां पहुंचकर फर्श पर बैठ गए।
विज्ञापन


काफी देर बैठे रहने के बाद एडीएम संजय सिंह ने आकर उनसे बात की। अभिभावकों ने एडीएम को बताया कि उनके विद्यालय में एक शिक्षिका काे निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा दो शिक्षक और हैं, जो स्कूल नहीं आ रहे। अकेले शिक्षामित्र स्कूल आते हैं। अभिभावकों ने बताया कि विद्यालय में ताला पड़ा हुआ है। इस वजह से शिक्षामित्र बाहर बैठे रहते हैं। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और भविष्य बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन


अभिभावकों की मांग है कि जल्द से जल्द विद्यालय खुलवाकर वहां शिक्षक भेजे जाएं, जिससे विद्यालय सुचारु रूप से चल सके। एडीएम संजय सिंह यह कहकर चले गए कि अभी डीएम मैडम आएंगी, उनसे पूरी बात बताइए। इस मौके पर कामता प्रसाद, प्रदीप कुमार, गोबरेलाल, कल्लू सिंह, टीकाराम, राजेश सिंह, शिवमोहन सिंह, कमलेश सिंह आदि अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

नेतागिरी के आरोप में चार अभिभावक पुलिस हिरासत में

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बीएसए प्रवीण तिवारी को तलब किया। बीएसए ने बताया कि कुछ गंभीर शिकायत को लेकर शिक्षिका को निलंबित किया गया है। अभिभावक पूरे मामले पर राजनीति कर रहें हैं। इस बात से नाराज डीएम ने पुलिस बुलवाकर चार अभिभावकों को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed