{"_id":"6802903f4c884b77a809de4c","slug":"children-aged-three-to-six-will-be-admitted-to-balvatika-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-143807-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तीन से छह आयु के बच्चों का बालवाटिका में होगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तीन से छह आयु के बच्चों का बालवाटिका में होगा प्रवेश
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। परिषदीय स्कूलों में जहां छह साल की आयु पूरी करने वाले बच्चों का कक्षा एक में प्रवेश लिया जा रहा है, वहीं तीन से छह साल की उम्र वाले बच्चों का प्रवेश बालवाटिका में कराया जा रहा है। बालवाटिका में ज्यादा से ज्यादा प्रवेश हों इसको लेकर 29 अप्रैल तक विभाग की ओर से सुनहरी शुरुआत बालवाटिका के साथ अभियान चलाया जाएगा। वहीं प्रभातफेरी के माध्यम से भी अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है।
नौनिहालों की शुरुआती शिक्षा अच्छी हो इसको लेकर विभाग जोर दे रहा है। परिषदीय स्कूलों और आंगनबाड़ियों में निजी स्कूलों जैसा माहौल हो इसको लेकर पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। रंगबिरंगे कमरों में पढ़ाई संबंधी तमाम शब्द उकेरे गए हैं, वहीं बच्चों का मन स्कूलों में लगे, खिलौनों की भी व्यवस्था की गई है। उधर, विभाग ने एक नई मुहिम शुरू की, मुहिम का नाम सुनहरी शुरुआत अभियान रखा गया। इसके तहत प्री-प्राइमरी शिक्षा को नई उड़ान दी जा रही है।
यह अभियान 29 अप्रैल तक चलेगा। अभियान का उद्देश्य को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों को बालवाटिका के रूप में विकसित कर पूर्व प्राथमिक शिक्षा को सशक्त बनाना है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि 3 से 6 साल के बच्चों को बालवाटिका में भेजने के लिए माता-पिता को जागरूक किया जाएगा। साथ ही 5 व 6 साल के बच्चों को कक्षा एक के लिए तैयार करना होगा। आगामी 21 अप्रैल के बीच विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। वहीं प्रभातफेरी के माध्यम से भी अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है।