{"_id":"5f21c5d58ebc3e63ac047d56","slug":"child-dies-by-drowning-in-pond-lakhimpur-news-bly4144953158","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबकर बालक की मौत
विज्ञापन
बिलखती शिवा की मां
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैलानी (लखीमपुर खीरी)। कंधईपुर निवासी एक बालक मंगलवार शाम तालाब में डूब गया। सूचना पर पहुंचे परिजन ने कड़ी मशक्कत के बाद शव निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुवाबोझ ग्राम पंचायत के कंधईपुर गांव निवासी गया प्रसाद का 13 वर्षीय पुत्र शिवा मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे घर से ट्यूबवेल पर नहाने जाने की बात कहकर निकला था। देर शाम तक घर न पहुंचने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई। बड़े भाई विशाल ने गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर तालाब के पास शिवा के कपड़े पड़े देखे तो इसकी सूचना घरवालों को दी। सूचना पाकर घरवालों ने तालाब में खोजबीन की, तो तहेरे भाई संदीप कुमार ने रात करीब 8:30 बजे तालाब से शिवा का शव निकाला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार्यवाहक थाना इंचार्ज सतीश चंद्र यादव ने बताया कि शिवा की मौत तालाब में डूबने से हुई है उसका शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिवा की मौत से उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। गया प्रसाद के पांच बच्चों में शिवा दूसरे नंबर का बेटा था।
जेसीबी से मिट्टी खोदने के कारण तालाब बना
मैलानी। कंधईपुर निवासी शिवा की जिस तालाब में डूबने से मौत हुई, वह जेसीबी से खोदने से बना है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब चार-पांच साल पहले वहां खेत था। उस खेत में जेसीबी से काफी गहरे तक खुदाई कर मिट्टी निकाली गई थी, जिससे वहां तालाब बन गया।
विज्ञापन
पास ही बन रहा है जीआईसी
मैलानी। कंधईपुर निवासी शिवा की जिस तालाब में डूबने से मौत हुई है, वहीं पर राजकीय इंटर कॉलेज का भवन बन रहा है। कॉलेज के पास ऐसा ही एक और भी काफी लंबा-चौड़ा और गहरा गड्ढा है। कॉलेज के निकट दो गहरे गड्ढे हैं, जिनमें बरसात में पानी भर जाता है। ऐसे में कॉलेज शुरू होने पर भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहेगी