फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chief Minister's Mass Marriage Scheme: Gifts given to the bride and groom found to be compliant during inspection

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : वर-वधू को दिए जाने वाले उपहार जांच में खरे मिले

Thu, 30 Oct 2025 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 30 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's Mass Marriage Scheme: Gifts given to the bride and groom found to be compliant during inspection
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत होने वाले शादियों में वर-वधू को दिए जाने वाले उपहार सामग्री गठित कमेटी की जांच में सही पाई गई। कुकर, वाटर कूलर, पंखा, कपड़े, शृंगार आदि चीजों की गुणवत्ता सही पाई गई। उपहार में दिया जाने वाला बैग मानकों पर खरा नहीं उतरा। सीडीओ ने इसका दूसरा सैंपल लाने के लिए बृहस्पतिवार तक का समय दिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इस बार 896 जोड़ों की शादियां होनी हैं, जिसकी तैयारियां चल रही है। टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है। योजना के तहत वर-वधू को उपहार दिए जाते हैं। उपहार उपलब्ध कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से फर्म नामित की गई है। करीब 15 दिन पहले सामग्री की जांच के लिए सीडीओ ने सैंपल देखने के लिए मंगवाए।
विज्ञापन

सीडीओ की अध्यक्षता में कमेटी को कुकर, वाटर कूलर, पंखा की गुणवत्ता ठीक नहीं मिली थी, जिस पर उन्होंने तत्काल वापस कर दिया था। सीडीओ ने निर्देश दिए थे अच्छी कंपनी ही की सामग्री ही मान्य होगी। इसके बाद मंगलवार को फिर से सामग्री के सैंपल देखे गए। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि बैग को छोड़कर अन्य सभी सामग्री अच्छी कंपनी की है। बैग को बदलने के लिए एक दिन का समय दिया गया। सामग्री की गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं देने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed