{"_id":"64c7fb3dff0c9d5fb508a717","slug":"chhoti-kashi-echoed-with-the-chants-of-har-har-mahadev-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-2884-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजी छोटी काशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजी छोटी काशी
विज्ञापन
गोला के शिव मंदिर में दर्शन के लिए दिव्यांगों को गोद में उठाकर ले जाता पुलिसकर्मी।
लखीमपुर खीरी। सावन माह के चौथे सोमवार को गोलागोकर्णनाथ सहित जिले भर के प्राचीन शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शिव मंदिर हर हर महादेव और बम भोले के जयघोष से गूंजते रहे। कई शिव मंदिरों में सुबह से लेकर देर रात तक मेला लगा रहा। भुइफोरवानाथ, जंगलीनाथ, लिलौटीनाथ मंदिरों में भंडारों का भी आयोजन किया गया।
लिलौटीनाथ और भुइफोरवानाथ मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए सुबह ही खोल दिए गए थे। सुबह छह बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लग गई थीं। यह कतारें देर रात तक लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, शहद, बेलपत्र, फूल, फल, चंदन, धूप, अक्षत आदि से भगवान भोले नाथ का अभिषेक किया। ओयल के नर्मदेश्वरनाथ शिव मंदिर और सिंगाही के भूलभुलैया शिव मंदिर में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
रात दो बजे ही खुल गए थे गोला के शिव मंदिर के कपाट
गोला गोकर्णनाथ। सोमवार की रात 2:00 बजे से ही पौराणिक शिव मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए। ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर परिसर से अंबेडकर चौराहा होते हुए अलीगंज रोड पर भक्तों की करीब 500 मीटर लंबी कतार लग गई। शिव भक्तों ने कई बैरिकेडिंग पार करते हुए भगवान शिव के दर्शन व जलाभिषेक किया। सावन के चौथे सोमवार को एसपी गणेश प्रसाद साहा ने एसडीएम रत्नाकर मिश्रा, सीओ प्रवीण कुमार, सीओ राजेश कुमार के साथ मेला व्यवस्थाओं का जायजा लिया और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। संवाद
विज्ञापन
क्लेशहरण मंदिर में चढ़ाया जल
ममरी। सावन के चौथे सोमवार को क्षेत्र से लेकर दूरदराज से आए तमाम श्रद्धालुओं, कांवड़ियों ने छोटीकाशी स्थित शिव मंदिर के अभिन्न अंग कहलाने वाले अहमदनगर के क्लेश हरण मंदिर में बेलपत्र पुष्प धतूरा प्रसाद चढ़ाकर जलाभिषेक किया। इस मौके पर मंदिर का वातावरण शंखनाद और जयघोष से गुंजायमान होता रहा। पुजारी विष्णु गिरी ने बताया कि इस सोमवार को मंदिर पर महिला श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ रही। बहुतेरे शिवभक्तों ने मंदिर के समीप बनी नरसिंह बाबा की समाधि पर मदिरा पुष्प चढ़ाकर मनौतियां मांगी। संवाद
पालननाथ मंदिर पर रही श्रद्धालुओं की भीड़
मोहम्मदी। महाभारत कालीन पालन शिवमंदिर पर श्रद्धालुओं ने चार बजे से पूजा अर्चना शुरू कर दी। यहां गोला गोकर्णनाथ जलाभिषेक करने जाने वाले कांवड़ियों की वालंटियर्स मदद कर रहे थे। सभी चौराहे पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके वालंटियर बाइक से हर तरह की मदद कर रहे थे। संवाद