{"_id":"66da1626ebf58b395e0d4db6","slug":"chhoti-kashi-corridor-construction-of-ghats-and-streets-will-start-from-monday-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-128407-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी काशी कॉरिडोर : सोमवार से शुरू होगा घाटों-गलियों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी काशी कॉरिडोर : सोमवार से शुरू होगा घाटों-गलियों का निर्माण
विज्ञापन
ब्लॉक सभागार में कॉरिडोर लेकर विचार विमर्श करते अधिकारी और विधायक संवाद
गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी कॉरिडोर के निर्माण को लेकर बृहस्पतिवार को विधायक अमन गिरि ने अधिकारियों संग बैठक कर सोमवार से घाटों और गलियों का निर्माण कार्य शुरू करने का फैसला लिया।
वर्ष 2022 में चुनावी सभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोला में छोटी काशी कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया था। हालांकि इस बात को करीब डेढ़ वर्ष बीत चुका है। कॉरिडोर निर्माण को लेकर मंत्री, कमिश्नर, स्थानीय प्रशासन कई बार निरीक्षण, सर्वे और पैमाइश करा चुका है। लोकसभा चुनाव से पहले कॉरिडोर निर्माण को लेकर अंतिम सर्वे भी पूर्ण कर लिया गया था, लेकिन आचार संहिता के चलते निर्माण कार्य रुक गया।
आचार संहिता हटने के बाद निर्माण की प्रक्रिया के तहत नगरपालिका परिषद ने शिव मंदिर परिसर स्थित सत्संग भवन, दो मंजिला स्नानागार और शौचालय के भवन का ध्वस्तीकरण शुरू कर दिया था। इसके बाद सावन मेले के चलते निर्माण कार्य रोक दिया गया था। कॉरिडोर निर्माण की जद में आए अंगद धर्मशाला, बरेली धर्मशाला, दो सत्संग भवन, दो मंजिला शौचालय, स्नानागार और नजूल भूमि सहित 12 भवन आए थे। कैबिनेट से अभी नजूल की जमीनों को लेकर मंजूरी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को ब्लॉक सभागार में विधायक अमन गिरि, नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, शिव मंदिर कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरि, एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, तहसीलदार सुखबीर सिंह, पर्यटन सूचना अधिकारी सुचित कुमार चौधरी, कार्यवाही संस्था यूपीपीसीएल के एपीएम टीपी वर्मा सहित अधिकारियों की मौजूदगी में करीब दो घंटे तक बैठक चली। बैठक में कॉरिडोर की संरचना, ध्वस्तीकरण, घाटों व गलियों के निर्माण सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख विमल कुमार वर्मा, बीडीओ हनुमान प्रसाद मिश्र आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- --
वर्तमान में प्रस्तावित कॉरिडोर की स्थिति
- राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या 368, 364, 363, 369, 379 से 1.932 हेक्टेयर (लगभग 5 एकड़) भूमि पर बनेगा कॉरिडोर।
- लाइट और साउंड से सजेगा गोकर्ण तीर्थ
- तीर्थ के जल को शुद्ध करने के लिए ऑक्सीडेशन प्लांट।
- चहारदीवारी, फसाड लाइट, स्टोन पाथ-वे, प्रवेश द्वार, कैंटीन ब्लॉक, यात्री हाल, सीसीटीवी कैमरा से लैस कंट्रोल रूम आदि का निर्माण होगा।
-- -- -- -- -- --
सावन को लेकर निर्माण रोका गया था। नजूल की जमीन को लेकर कैबिनेट से मंजूरी मिलना बाकी है। सोमवार से घाटों और गलियों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
सुचित कुमार चौधरी
पर्यटन सूचना अधिकारी लखीमपुर।