फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel will come to Lakhimpur Kheri for the second time in three months

कांग्रेस को खीरी से संजीवनी की आस : तीन माह में आज दूसरी बार आएंगे छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल 

Wed, 22 Dec 2021 02:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा आशीष कुमार, लखीमपुर खीरी
आशीष कुमार, लखीमपुर खीरी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 22 Dec 2021 02:32 AM IST
सार

चार महीने में तीन बार खीरी आ चुकी हैं प्रियंका गांधी। कांग्रेस के लिए भूपेश बघेल इसलिए भी अहम हैं क्योंकि छत्तीसगढ़ सरकार ने अभी अपने सिर्फ तीन साल पूरे किए हैं और वहां विधानसभा चुनाव में दो साल बाकी हैं, जबकि पंजाब में चुनाव यूपी के साथ-साथ होने हैं। 

विज्ञापन
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel will come to Lakhimpur Kheri for the second time in three months
भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ - फोटो : self

विस्तार

तीन अक्तूबर को हुए तिकुनिया कांड को लेकर कांग्रेस भाजपा पर लगातार निशाना साध रही है। पार्टी के महासचिव राहुल गांधी भाजपा पर हमलावर हैं। तिकुनिया कांड में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का बेटा आशीष मिश्र मोनू मुख्य आरोपी है। राहुल केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का इस्तीफा मांग कर रहे हैं। उन्हें जेल भेजने की बात कह रहे हैं। अपने खास सिपहसलार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को तीन माह में दूसरी बार भेजना उनकी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। वहीं महासचिव प्रियंका गांधी चार माह में तीन बार आ चुकी हैं।

विज्ञापन


इसलिए अहम हैं बघेल 
कांग्रेस के लिए भूपेश बघेल इसलिए भी अहम हैं क्योंकि छत्तीसगढ़ सरकार ने अभी अपने सिर्फ तीन साल पूरे किए हैं और वहां विधानसभा चुनाव में दो साल बाकी हैं, जबकि पंजाब में चुनाव यूपी के साथ-साथ होने हैं। ऐसे में पंजाब के सीएम चन्नी को यूपी में नहीं उतारा गया है, जबकि बघेल पर कांग्रेस दांव लगा रही है। कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ सरकार के मॉडल को यूपी में पेश करना चाहती है। 
विज्ञापन


कुर्मी वोटों पर नजर 
लखीमपुर खीरी लोकसभा क्षेत्र में कुर्मियों की अच्छी संख्या है। इससे सटे शाहजहांपुर, बरेली में इनका अच्छा प्रभाव है। माना जा रहा है कि कांग्रेस ओबीसी के इस बड़े समुदाय को साधने को लिए बघेल को आगे कर रही है। बघेल की यह रैली सदर विधानसभा क्षेत्र के नकहा ब्लॉक में रखी गई है, जो कि पिछड़ा वर्ग बहुल क्षेत्र है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूबे में बघेल की चार रैलियां 
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री यूपी में चार रैलियां करने वाले हैं। 22 दिसंबर को इसकी शुरुआत खीरी के नकहा ब्लॉक के केवलपुरवा से होने जा रही है। इसके बाद वह लखनऊ के इटौंजा में रैली करेंगे। इसके बाद 23 दिसंबर को वह गोरखपुर और अयोध्या में रैली करेंगे। कांग्रेस ने इसे कार्यकर्ता प्रतिज्ञा रैली नाम दिया है। 

पसगवां कांड से सक्रिय हैं प्रियंका 
पसगवां कांड से लेकर तिकुनिया कांड तक चार महीने में खुद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी तीन बार जनपद का दौरा कर चुकी हैं। प्रियंका पहले जुलाई में पसगवां कांड की पीड़ित से मुलाकात करने आईं थीं, जिसका असर ये हुआ की पसगवां कांड की पीड़ित कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं, जबकि तिकुनियां कांड के पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें एक एक करोड़ की मुआवजा राशि उपलब्ध करवाई। वह अब भी अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी पर अड़ी हुई हैं।


छत्तीसगढ़ का विकास मॉडल समझाएंगे बघेल : कांग्रेस 
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल का कहना है कि भूपेश बघेल कांग्रेस के स्टार चुनाव प्रचारक हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने विकास का मॉडल पेश किया है। कांग्रेस जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकास के मुद्दे  पर चुनाव लड़ती रही है। इस रैली के माध्यम से भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल को जनता के सामने रखेंगे। कांग्रेस यदि प्रदेश की सत्ता में आई तो यहां भी छत्तीस गढ़ का विकास मॉडल यहां लागू किया जाएगा।  (संवाद)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed