फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chefs took their demands shout

रसोइयों ने अपनी मांगों को लेकर भरी हुंकार

Fri, 15 Jul 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 15 Jul 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Chefs took their demands shout
रसाेइया - फोटो : अमर उजाला
अकारण हटाए जाने के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संयुक्त रसोइया मोर्चा के आह्वान पर लंबित मांगों और अकारण हटाए जाने को लेकर रसोइयों ने विलोबी मेमारियल मैदान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व रसोइया जन कल्याण समिति के अध्यक्ष कैलाश कुमार कश्यप ने किया। धरने में मौजूद सैकड़ों रसोइयों ने जोरदार नारे लगाते हुए शासन प्रशासन को समस्याओं से अवगत कराया। 
धरने को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश कुमार कश्यप ने कहा कि दोषपूर्ण व्यवस्था होने के कारण प्रदेश में रसोइयों का उत्पीड़न किया जा रहा है। अलग-अलग स्थानों पर नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों और अध्यापकों द्वारा बगैर कोई नोटिस और बकाया मानदेय दिए पूर्व से कार्यरत रसोइयों को चुनावी रंजिश या अकारण काम से हटाया जा रहा है और अपने मनमुताबिक चहेते लोगों को काम पर लगाया जा रहा है, जो मानवीय आधार पर सही नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते हटाए गए रसोइयों को फिर काम पर वापस न लिया गया तो हटाने वाले ग्राम प्रधान, अध्यापक और संबंधित अधिकारियों को कोर्ट के कटघरे में खड़ा किया जाएगा। प्रांतीय महामंत्री नंदिनी पांडेय ने मांग की कि किसी रसोइया को न हटाया जाए बल्कि उसे फिर काम पर रखा जाए और बकाया मानदेय का भुगतान शीघ्र किया जाए क्योंकि रसोइया मिड डे मील की रीढ़ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें न मानी गईं तो 30 जुलाई को लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान लखनऊ पर प्रदेश के हजारों रसोइया शक्ति प्रदर्शन करते हुए विधानसभा का घेराव करेंगे। धरने को जिलाध्यक्ष सीमा, उपाध्यक्ष मीनाक्षी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश रस्तोगी, कोषाध्यक्ष विट्टो देवी, सुधीर कुमार, तेजनरायन ने भी संबोधित किया। बाद में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री को संबोधित अपनी मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। धरने में सीमा, मीना, राजेश, नरेश, राजेश्वरी, रामरानी, गीता, जयदेवी, लीलावती, मीरा, बिट्टो आदि सैकड़ों रसोइया शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed