{"_id":"56f924e44f1c1bfa02f0010e","slug":"checked-brc-copies-on-till-late-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरसी पर देरशाम तक जांची गईं कापियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरसी पर देरशाम तक जांची गईं कापियां
ब्यूरो /पलियाकलां।
Updated Mon, 28 Mar 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
मूल्यांकन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रिजल्ट देने की थी आखिरी तारीख
30 को समारोह के साथ होगा वितरण
28 मार्च को परिषदीय विद्यालयों के रिजल्ट सौंपने की आखिरी तारीख होने के कारण बीआरसी पर सोमवार को करो या मरो के हालात रहे। मूल्यांकन के लिए शिक्षकों की तादाद बढ़ा दी गई। केंद्र पर देरशाम तक कॉपियां जांची जाती रहीं। बता दें कि इस बार 30 मार्च को विद्यालयों में समारोह के साथ इनका वितरण किया जाना है।
बीआरसी पर कक्षा आठ की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच हो रही है तो वहीं कक्षा पांच की जांच एनपीआरसी पर कराई जा रही थी। होली की छुटटी के चलते यह कार्य रुक गया था। छुटटी बीतनेेेे के बाद भी तमाम शिक्षक गोल रहे। शिक्षकों की तादाद कम होने से कार्य की गति काफी धीमी रही। निर्देश के मुताबिक कापियों को जांच कर रिजल्ट सौंपने की आखिरी तारीख 28 मार्च थी सो इस लिए सोमवार को इसमें पूरी ताकत झोंक दी गई। शिक्षकों की तादाद बढ़ाकर दो कमरों में जांच कराई गई जो देर शाम तक चली। खंड शिक्षाधिकारी भरत वर्मा ने कहा कि सभी से रिजल्ट 28 मार्च तक मांगे गए थे, क्योकि 30 मार्च को विद्यालयों में समारोह आयोजित कर बच्चों को रिजल्ट दिए जाने हैं।