{"_id":"658093806e382de80d04c474","slug":"cheated-of-nine-lakh-rupees-in-the-name-of-sending-abroad-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-11293-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: विदेश भेजने के नाम पर ठगे नौ लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: विदेश भेजने के नाम पर ठगे नौ लाख रुपये
विज्ञापन
संपूर्णानगर। जिले में विदेश भेजने के नाम पर ठगी की जा रही है। गांव मुराऊखेड़ा निवासी हरविंदर सिंह भी धोखाधड़ी का शिकार हो गए।
हरविंदर ने बताया कि वह, पुत्र और पत्नी के साथ कनाडा जाना चाहते थे। पीलीभीत के माधोटांडा थाने के रायपुर निवासी युवक और उसके साथियों ने उनका वीजा बनवाने की बात कही। 30 लाख रुपये में कनाडा भेजने की बात तय हुई। पासपोर्ट, पैन कार्ड, आधार व अन्य दस्तावेज और 1.50 लाख रुपये ले लिए। बाद में एक्सिस बैंक में खाता खुलवाया।
बायोमेट्रिक कराने के नाम पर दिल्ली बुलाया और रुपये जमा कराए। इस तरह से जालसाजों ने करीब नौ लाख रुपये ले लिए। थानाध्यक्ष मनबोध तिवारी ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। पीड़ित को बुलाया गया है। जांच की जा रही है। संवाद