{"_id":"68c46d336743f4d5c703d478","slug":"chc-superintendent-accused-of-getting-a-caretaker-bitten-by-a-pet-dog-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-155572-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सीएचसी अधीक्षक पर तीमारदार को पालतू कुत्ते से कटवाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सीएचसी अधीक्षक पर तीमारदार को पालतू कुत्ते से कटवाने का आरोप
विज्ञापन
एसपी कार्यालय पहुंची पीड़ित महिला। संवाद
लखीमपुर खीरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली के अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक महिला ने अधीक्षक पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने पालतू कुत्ते से उसे कटवा दिया। पीड़िता शुक्रवार को अपने पति के साथ घायलावस्था में एसपी कार्यालय पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। महिला का कहना है कि अधीक्षक ने गुस्से में कुत्ते को उस पर छोड़ दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
मितौली क्षेत्र के कस्ता गांव निवासी रामपाल ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि उनकी पत्नी लौंगश्री बीती दो अगस्त को अपने एक मरीज की डिलीवरी के लिए सीएचसी मितौली गईं थीं। जहां मरीज को भर्ती कर लिया, लेकिन देखभाल व सही से इलाज नहीं किया जा रहा था। इसकी शिकायत के लिए लौंगश्री सीएचसी अधीक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह के पास उनके आवास पर गईंं।
आरोप है कि इस पर उक्त चिकित्सक लौंगश्री को गालियां देने लगे और अपना पालतू कुत्ता उन पर छोड़ दिया। कुत्ते के काटने से लौंगश्री गंभीर रूप से घायल हो गईं। गिरने से उनके पैर की हड्डी भी टूट गई। मामले की शिकायत जब उच्चाधिकारी से करने को कहा तो अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि इलाज कराओ, जो भी खर्च होगा वह दे देंगे। अब अधीक्षक इलाज कराने से मना कर रहे हैं। मामले को लेकर महिला ने न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
महिला को कुत्ते के दांत लगे थे। उनका इलाज कराने के साथ ही तीन हजार रुपये भी दे चुके हैं, लेकिन किसी के बहकावे में आकर वह अतिरिक्त रुपये की मांग कर रहीं हैं। - डॉ. देवेंद्र सिंह, सीएचसी अधीक्षक, मितौली