{"_id":"600871f18ebc3e31b5383a76","slug":"chc-s-hopes-and-anm-s-anger-over-bcpm-work-boycott-lakhimpur-news-bly434386256","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी की बीसीपीएम पर भड़कीं आशाएं व एएनएम, कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी की बीसीपीएम पर भड़कीं आशाएं व एएनएम, कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन के साथ जमकर की नारेबाजी, जुलूस में तहसील पहुंचकर दिया ज्ञापन
बीसीपीएम और सीएचसी अधीक्षक पर लगाए सुविधा शुल्क मांगने और प्रताड़ित करने के आरोप
पलियाकलां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात बीसीपीएम (ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर) व सीएचसी अधीक्षक पर सुविधा शुल्क मांगने और प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए आशा संगिनी व एएनएम ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
सीएचसी क्षेत्र में 227 आशा और 38 एएनएम कार्यरत हैं, जिनकी निगरानी व मदों की जिम्मेदारी का कार्य बीसीपीएम पर है। बीसीपीएम पर आशाओं ने आशा वाउचर जमा करते वक्त प्रतिमाह पांच सौ रुपये मांगने व अधीक्षक पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। उन्होंने सीएचसी गेट पर धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी के साथ ही बीसीपीएम व अधीक्षक का तबादला करने की भी मांग की। इसके बाद जुलूस निकालते हुए सभी नारेबाजी के साथ तहसील पहुंचीं और तहसीलदार आशीष कुमार सिंह को ज्ञापन देते हुए कार्रवाई की मांग की।
एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार ने भी टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य को बाधित न करने की बात कही, लेकिन आशा व एएनएम कार्रवाई की मांग पर अड़ी रहीं।
टीकाकरण के लिए भटकते रहे लोग
मोहल्ला टेहरा शहरी निवासी दीपक श्रीवास्तव अपने डेढ़ साल के पुत्र दिव्यांश को लेकर आए थे, लेकिन टीका न लग पाने के कारण वह लौट गए। इसी तरह महंगापुर निवासी दलजीत सिंह भी अपने 10-12 दिन के पुत्र को टीका लगवाने आए थे। आशा व एएनएम की हड़ताल के कारण उनको भी मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
इस मामले में कई बार दोनों पक्षों को आमने-सामने बातचीत के लिए बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आईं। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। जो निर्देश मिलेंगे उसके तहत कार्य किया जाएगा।
- डॉ. एचएन वरुण, अधीक्षक, सीएचसी पलिया