फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CHC honored on getting highest ranking

सीएचसी को उच्चतम रैंकिंग मिलने पर किया सम्मानित

Wed, 10 May 2017 11:35 PM IST
लखीमपुरखीरी
लखीमपुरखीरी Updated Wed, 10 May 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
     
कायाकल्प योजना में मिला है स्थान, भाजयुमो ने किया सम्मान      

 उत्तर प्रदेश सरकार की सभी सरकारी अस्पतालों में चलाई जा रही कायाकल्प योजना के तहत पलिया सीएचसी को उच्चतम रैंकिंग मिलने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर अधीक्षक के साथ ही स्टाफ को सम्मानित किया। साथ ही रक्तदान दिवस को सफल बनाने के लिए आभार जताया।       

बता दें कि प्रदेश सरकार की ओर से सभी सरकारी अस्पतालों में कायाकल्प योजना चलाई जा रही है। इसमें अस्पतालों में ओपीडी से लेकर मुख्य द्वार तक संपूर्ण साफ सफाई, मुख्य द्वार का गेट, अस्पताल में लगे वाश बेसिन, ओपीडी में लगे परदे, दीवार आदि सभी की संपूर्ण और सुचारु रूप से साफ सफाई रखना अनिवार्य होता है। अन्य बिंदुओं का भी इसमें स्थान होता है। इस योजना में जिले के पलिया अस्पताल ने उच्चतम रैंकिंग हासिल की है। जिसको लेकर भाजयुमो जिला मंत्री उदयवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और अधीक्षक डॉ. जितेंद्र पाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। फार्मेसिस्ट एके पांडेय और अस्पताल में साफ सफाई की व्यवस्था देखने वाले कर्मचारी संदीप कुमार को भी अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस दौरान एनके मिश्रा, ओमप्रकाश सुमन, रवि गुप्ता, राम प्रकाश भास्कर,  नीरज प्रजापति, कुलदीप कश्यप, किशन सिंह, शादाब उस्मानी आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed