फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chaos among the university examinations

अव्यवस्थाओं के बीच विश्वविद्यालय परीक्षाएं शुरू 

Mon, 06 Mar 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 06 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Chaos among the university examinations
exam - फोटो : amar ujala
घुटनों पर कापियां लिख परीक्षा देनी पड़ी विद्यार्थियों को
विज्ञापन

लखीमपुर में एक गोला में तीन नकलची पकड़े गए

छत्रपति साहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की स्नातक कक्षाओं की परीक्षाएं जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को शुरू हो गईं। बीए प्रथम वर्ष के परीक्षार्थियों ने हिंदी साहित्य की परीक्षा दी तो बीए द्वितीय और तृतीय वर्ष के परीक्षार्थियों ने समाजशास्त्र की परीक्षा दी। कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के दौरान भारी अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। पहले दिन कुल चार नकलची पकड़े गए हैं। इनमें एक नकलची लखीमपुर में और तीन गोला डिग्री कॉलेज में पकड़े गए। 
युवराजदत्त महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीएन मालपानी ने बताया कि उनके परीक्षा केंद्र पर पहली पाली में बीए प्रथम वर्ष हिंदी साहित्य की परीक्षा हुई। जिसमें 1620 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 70 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, 1550 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में बीए तृतीय वर्ष के 325 परीक्षार्थियों ने समाजशास्त्र की परीक्षा दी। तीसरी पाली में बीए द्वितीय वर्ष के 425 परीक्षार्थियों ने समाजशास्त्र की परीक्षा दी। युवराजदत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष का प्राइवेट परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा गया।  
विज्ञापन

पहली पाली में परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा होने के कारण परीक्षार्थियों को कुर्सियां तो दे दी गईं, लेकिन मेज की व्यवस्था न होने के कारण परीक्षार्थियों को अपने घुटनों पर कापी रखकर लिखना पड़ा। बहुत से परीक्षार्थियों को बरामदे में बैठाकर परीक्षा दिलाई गई। दिव्यांग परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था भी ठीक नहीं थी। उधर, शहर में तनाव के चलते महाविद्यालय को पर्याप्त पुलिस बल नहीं मिल सका, जिससे सुरक्षा को लेकर संशय बना रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. निरुपमा अशोक ने बताया कि पहली पाली में 629 में से 603, दूसरी पाली में 214 में से 210 और तृतीय पाली में 122 में से 120 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। उन्होंने बताया कि परीक्षाएं शांतिपूर्वक चल रही हैं। 

गोला में तीन नकलची पकड़े
गोला गोकर्णनाथ। महाविद्यालयों में स्नातक की परीक्षा शुरू हो गई हैं। सीजीएनपीजी कॉलेज में प्राचार्य नवनीत कुमार ने बताया कि परीक्षा के पहले दिन बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा में 1007 परीक्षार्थियों में से 983, व्यक्तिगत 159 में से 147 विद्यार्थियों ने हिंदी साहित्य की परीक्षा दी। इसमें तीन नकलची पकड़े गए। दूसरी पाली में 498 संस्थागत में 491 परीक्षार्थी, 218 व्यक्तिगत में से 212, और बीए तृतीय वर्ष में 548 संस्थागत में से 439 परीक्षार्थी और 218 में 212 परीक्षार्थियों ने समाजशास्त्र की परीक्षा दी है। 157 में 152 व्यक्तिगत ने परीक्षा दी है। 
वहीं पुनर्भूग्रंट के जीवनलाल कमला देवी कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. वेद प्रकाश अग्निहोत्री के निर्देशन में हुई। परीक्षा में बीए प्रथम वर्ष में 42 में से 40 छात्राओं ने हिंदी साहित्य और बीए द्वितीय वर्ष की 86 छात्राओं ने समाजशास्त्र की परीक्षा दी है।

राजकीय महाविद्यालय में शुरू हुईं परीक्षाएं
पलियाकलां। श्री गुरुगोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय में पहली पाली में बीए प्रथम वर्ष की हिंदी प्रथम परीक्षा में 1013 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 44 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे और 969 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में बीए तृतीय वर्ष की समाजशास्त्र प्रथम परीक्षा में 508 पंजीकृत परीक्षार्थियों में नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तृतीय पाली में बीए द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थियों ने समाजशास्त्र विषय की परीक्षा दी। इसमें कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया है। शांतिपूर्ण ढंग से नकलविहीन पहला दिन गुजरने के बाद कॉलेज प्रशासन ने राहत की सांस ली। 

217 विद्यार्थियो ने दी हिंदी साहित्य की परीक्षा
महेवागंज। उस्मानी डिग्री कॉलेज में प्रथम पाली में हुई हिंदी साहित्य की परीक्षा में पंजीकृत 232 के सापेक्ष 217 वहीं सेकंड पाली में 144 परिक्षार्थी शामिल हुए।

ईश्वरसिंह डिग्री कॉलेज में 18 ने छोड़ी परीक्षा
बांकेगंज। पहाड़पुर स्थित ईश्वर सिंह डिग्री कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक भारत कुमार ने बताया कि 245 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 18 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 227 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।


पहला पेपर शुरू होने के तीस मिनट पहले भी मिल जाएगा प्रवेशपत्र
लखीमपुर खीरी। युवराजदत्त महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीएन मालपानी ने बताया कि महाविद्यालय के संस्थागत/ भूतपूर्व अध्ययनरत छात्र-छात्राएं जो अपने प्रवेशपत्र किन्हीं कारणों से नहीं ले सके हैं वे अपने परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार पहले पेपर के दिन संबंधित पाली शुरू होने के तीस मिनट पहले अपना प्रवेशपत्र फीस रसीद और परिचयपत्र दिखाकर प्राप्त कर सकेंगे। अनुसूचित जाति और जनजाति के विद्यार्थी शुल्क प्रतिपूर्ति की रसीद साथ में अवश्य लाएं। शुल्क प्रतिपूर्ति 11.30 बजे से 12.30 बजे तक प्रशासनिक भवन में जमा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed