{"_id":"407e2a44941064255824fd5092016998","slug":"change-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे चरण के मतदान और मतगणना के प्रेक्षक बदले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे चरण के मतदान और मतगणना के प्रेक्षक बदले
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 18 Oct 2015 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य निर्वाचन आयोग ने चौथे चरण में 29 अक्तूबर को तीन ब्लाकों पलिया, निघासन और रमियाबेहड़ में होने वाले मतदान और एक नवंबर को होने वाली मतगणना के लिए प्रेक्षक बदल दिया है। इस बार बाल विकास पुष्टाहार विभाग के अपर निदेशक राम नरायन सिंह प्रेक्षक बनाए गए हैं। वह 26 अक्तूबर को जिले में आएंगे।
बता दें कि जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए जिले के 12 ब्लाकों में तीन चरणों का मतदान हो चुका हैं। आयोग ने पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव अनिल कुमार को जिले का प्रेक्षक बनाया था। एडीएम एसपी सिंह ने बताया कि चौथे चरण में पलिया, निघासन और रमियाबेहड़ में मतदान होना है। राज्य निर्वाचन आयोग ने आखिरी चरण के मतदान और एक नवंबर को होने वाली मतगणना के लिए बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अपर निदेशक राम नारायन सिंह को प्रेक्षक बनाया है। एडीएम के मुताबिक वह 26 अक्तूबर को जिले में आ जाएंगे। इसके बाद वह अधिकारियों के साथ मतदान एवं मतगणना संबंधी तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे। साथ ही शांतिपूर्ण मतदान एवं मतगणना के लिए व्यवस्थाएं पूर्ण कराएंगे। नए प्रेक्षक संबंधित ब्लाकों के पोलिंग बूथों पर भी पहुंच कर जायजा लेंगे। यदि जिले में कहीं पर पुनर्मतदान अथवा पुनर्मतगणना का निर्णय लिया जाता है तो प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतपेटियां स्ट्रांग रूम में रखे जाने पर ही जिला छोड़ेंगे।