{"_id":"a77cd71ce8248c95f719104f3b01bdac","slug":"chairman-naresh-singh-neeraj-ministers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेश सिंह अध्यक्ष, नीरज बने मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेश सिंह अध्यक्ष, नीरज बने मंत्री
गोला गोकर्णनाथ।
Updated Tue, 09 Feb 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
गोला बार एसोसिएशन के चुनाव में नरेश सिंह तोमर अध्यक्ष और नीरज मिश्र मंत्री निर्वाचित हुए हैं। समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को फूल मालाओं से लादकर और अबीर गुलाल खेलते हुए जलूस निकाला।
274 मतदाताओं की गोला बार एसोसिएशन कार्यालय पर हुए मतदान में 274 में 272 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर तीन, मंत्री पद पर दो, और संयुक्त मंत्री के पद पर दो उम्मीदवारों के लिए वोट डाले गए। जिसमें अध्यक्ष पद पर नरेश सिंह तोमर ने 127 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी नरेंद्र कुमार वर्मा को सात मतों से शिकस्त दी। जबकि तीसरे प्रत्याशी चंद्रप्रकाश दीक्षित को 24 मत प्राप्त हुए।
मंत्री पद पर नीरज मिश्र ने 180 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 91 मतों से पराजित कर जीत अपने नाम दर्ज की। संयुक्त मंत्री के पद पर रामस्वरूप सिंह ने 160 मत पाकर निकट प्रतिद्वंद्वी विवेक गौतम को 52 मतों से हराया। जबकि ऑडीटर के लिए श्रवण कुमार सक्सेना और उपाध्यक्ष पद पर उमेश कुमार गुप्ता को एकल प्रत्याशी होने के कारण निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन
मतदान के बाद संघ कार्यालय पर नायब तहसीलदार रामदेव निषाद के निर्देशन में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुनीता मिश्रा, सह निर्वाचन अधिकारी हरिनाम पांडे, राकेश कुमार वर्मा, अरुण कुमार शुक्ल और अचल श्रीवास्तव ने मतगणना की। समर्थकों ने विजयी पदाधिकारियों को फूल मालाओं से लादकर अबीर गुलाल खेलते हुए तहसील परिसर में विजय जलूस निकाला।
इस मौके पर मनोज श्रीवास्तव, राजेश गिरि, संतोष भारती, लालबहादुर सिंह यादव, प्रदीप सिंह भदौरिया, आदर्श वर्मा, रामजीलाल दीक्षित, देशदीप सक्सेना, बच्चा बाबू, विजय शुक्ल रिंकू, नरेंद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे।
00
चुनाव में छह वोट निरस्त
गोला गोकर्णनाथ। बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ता संघ में काफी पहले से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा था। इसके बावजूद छह वोट निरस्त हुए हैं। संयुक्त मंत्री के वोटों की गिनती में चार और मंत्री पद के वोटों की गिनती में दो वोट निरस्त हो गए।