फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chairman enraged by the ban on swings, warned of stopping cleaning

Lakhimpur Kheri News: झूलों पर रोक से भड़के चेयरमैन, सफाई बंद करने की चेतावनी

Fri, 23 Oct 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 23 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Chairman enraged by the ban on swings, warned of stopping cleaning
मोहम्मदी मेला में मौजूद पुलिसबल। स्रोत: वीडियो ग्रैब
लखीमपुर खीरी/मोहम्मदी। मोहम्मदी के श्रीरामलीला मेले में झूले 24 घंटे से अधिक समय तक बंद रहने पर शुक्रवार शाम नगर पालिका अध्यक्ष एवं मेला आयोजक संदीप मेहरोत्रा भड़क गए।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम पर मनमानी का आरोप लगाते हुए नगर पालिका की सफाई व्यवस्था बंद कराने की चेतावनी दी। इस दौरान एसडीएम राजेश प्रताप सिंह से उनकी तीखी नोकझोंक हुई। आयोजक समेत अन्य लोगों ने एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

चेयरमैन संदीप मेहरोत्रा ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने बिना सूचना दिए झूले बंद करा दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि झूले बंद कराए गए तो पूरा मेला बंद करा देंगे और नगर पालिका की सफाई व्यवस्था भी रोक देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शनिवार तक झूलों की अनुमति नहीं मिली तो जनता के साथ एसडीएम के आवास का घेराव करेंगे। चेयरमैन के मुताबिक, एसडीएम भारी पुलिस बल के साथ झूले बंद कराने पहुंचे थे।
झूला संचालक मोहम्मद रफी ने बताया कि वह खैराबाद से हर साल मोहम्मदी मेले में झूले लगाने आते हैं, लेकिन पहले ऐसी समस्या नहीं हुई। इस बार बिना जानकारी दिए झूले बंद करा दिए गए, जिससे नुकसान हो रहा है। पलिया निवासी राजेश ने बताया कि उनका नाव वाला झूला 24 घंटे से बंद है। मातादीन के छोटे झूले भी बंद करा दिए गए हैं। झूले बंद होने से कारोबारी परेशान हैं।

एसडीएम राजेश प्रताप सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने सरकारी और निजी नंबर नहीं उठाया।
संदेश का भी जवाब नहीं दिया। इस कारण उनका पक्ष नहीं मिल सका। वहीं, एडीएम प्रशासन बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आपके माध्यम से जानकारी हुई है। इस संबंध में जिम्मेदारों से जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed