फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cesar will continue to work further with baby

सीजर के साथ आगे भी काम करते रहेंगे बच्चे

Mon, 11 Jul 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-मोहम्मदी।
अमर उजाला ब्यूरो-मोहम्मदी। Updated Mon, 11 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
वर्कशॉप के आखिरी दिन बच्चों ने किया मेगा शो
विज्ञापन

नगर के उमा देवी चिल्ड्रन एकेडमी में स्पेन से आए यूसीओ प्रोडक्शंस के फाउंडर तथा डायरेक्टर सीजर लोरटो रैटन की एक्टिंग तथा स्पेनिश भाषा की कार्यशाला के आख़िरी दिन बच्चों ने मेगा शो प्रस्तुत किया।  मेगा शो में बच्चों ने पिछले पंद्रह दिनों में सीखी एक्टिंग तथा स्पेनिश भाषा का प्रदर्शन किया जिसको उपस्थित सभी बच्चों, शिक्षकों तथा अभिभावकों ने जमकर सराहा। नैंसी, कल्याणी, निर्मल, अमृतांश, अभिषेक तथा आशीष ने स्पेन के मशहूर नृत्य फ्लामेंको की मनोहर प्रस्तुति दी जबकि कोमल, अश्मित, प्रियांशु, अंशदीप, हरिशरण, कुशाग्र, अभय ने दादी एवं भेड़िये की कहानी पर अभिनय किया। अभिषेक, प्रशांत, शिवम, असजद, हरमन, हर्षित ने खरगोश और कछुए, बाज और खरगोश, बकरी और लोमड़ी तथा मिल्कमैन कहानियों पर अभिनय किया। अंत में सभी बच्चों को विद्यालय के चेयरमैन  अनिल कुमार गुप्ता एवं सीजर ने प्रमाण पत्र  देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य  पुष्पा गुप्ता और स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed