फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Centers lying idle... no money to purchase wheat

Lakhimpur Kheri News: सूने पड़े सेंटर... गेहूं खरीद की नहीं हुई बोहनी

Thu, 07 Mar 2024 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Centers lying idle... no money to purchase wheat
लखीमपुर खीरी। जनपद में गेहूं खरीद के लिए 156 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। एक मार्च से खरीद सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन अभी तक एक दाना भी नहीं खरीदा जा सका। ऐसे में सभी सेंटर सूने पड़े है। आवक न होने पर भले ही गेहूं खरीद शुरू नहीं हो सकी, लेकिन किसानों का पंजीकरण लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार तक 1746 किसान पंजीकरण करा चुके हैं, जबकि 1500 के आसपास किसानों का सत्यापन भी कराया जा चुका है।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र में 42 सरकारी केंद्र हैं, जिसमें राजापुर मंडी में 22 केंद्र हैं। इसके अलावा गोला क्षेत्र में 35, पलिया में 13, मोहम्मदी में 22, मितौली में 14, निघासन में 12 और धौरहरा में 19 सरकारी केंद्र बनाए गए हैं। किसी केंद्र पर अभी तक एक भी दाना नहीं खरीदा जा सका। बताया जा रहा है कि अभी तक खेतों में गेहूं पका नहीं है। गेहूं पकने में 20 से 25 या फिर एक महीना से अधिक लग सकता है। गेहूं पकने के बाद कटाई होगी और उसके बाद फसल सरकारी केंद्रों पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

ऐसे में अप्रैल से गेहूं खरीद होने की उम्मीद है। अभी तक गेहूं खरीद एक अप्रैल से शुरू होती थी, लेकिन इस बार एक महीना पहले एक मार्च से शुरू कर दी गई है, जिसकी वजह से सेंटर सूने पड़े हैं। सेंटरों पर तैनात कर्मचारी भी पूरे दिन खाली बैठे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
100 क्विंटल तक का सत्यापन केंद्र पर ही
गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र में 35 गेहूं क्रय केंद्र हैं, जिसमें मंडी समिति परिसर में 23 है। मंडी समिति में खाद्य विभाग के छह, पीसीयू के नौ, पीसीएफ के तीन, यूपीएसएस के चार, एफसीआई का एक केंद्र हैं। खाद्य विपणन अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि तहसील क्षेत्र में करीब 300 किसान पंजीकरण करा चुके हैं। जो किसानों ने पहले धान बेच चुके हैं, उनको पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं है। बस आधार कार्ड लेकर केंद्र पर जाना होगा। 100 क्टिवंल तक का सत्यापन केंद्र पर ही हो जाएगा, जबकि इससे ऊपर एसडीएम और एडीएम स्तर से होगा। संवाद
-------------
मोहम्मदी में 120 किसानों ने कराया पंजीकरण
मोहम्मदी/पलिया। गेहूं खरीद के लिए क्षेत्र में 22 सरकारी केंद्र बनाए गए हैं। अभी तक किसी भी केंद्र पर खरीद नहीं हो सकी। विपणन अधिकारी ने भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गेहूं बिक्री के लिए अब तक 120 किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है। पंजीकरण की संख्या लगातार बढ़ रही है। अप्रैल से अच्छी खरीद होने की उम्मीद है। उधर पलिया में 13 सरकारी सेंटर बनाए गए हैं। इसमें 10 सेंटर पलिया मंडी में हैं, जबकि तीन बाहर हैं। अब तक करीब तीन सौ किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है।

----------------
एक मार्च से शुरू हुई गेहूं खरीद के पहले सप्ताह में ही 1746 रजिस्ट्रेशन हो चुका है। करीब 1500 किसानों का सत्यापन भी हो चुका है। अभी तक गेहूं की आमद नहीं शुरू हुई है। आने वाले कुछ दिनों में खरीद शुरू हो सकती है।
- संजय कुमार सिंह, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed