फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Celebration of the birth of Mohammad Sahib with simplicity and sincerity

सादगी और अक़ीदत से मनाया मोहम्मद साहब का यौमे पैदाइश का जश्न

Wed, 20 Oct 2021 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Celebration of the birth of Mohammad Sahib with simplicity and sincerity
बारावफात के मौके पर घरों और मस्जिदों में की गई सजावट।
लखीमपुर खीरी। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का यौमे पैदाइश का जश्न सादगी और अकीदत के साथ जिले भर में मनाया गया। इस बार कोरोना गाइडलाइन के चलते जुलूस नहीं निकाले गए। लोगों ने अपने घरों पर रोशनी की और मिलाद शरीफ का आयोजन किया। खीरी में ईद मिलादुननवी के मौके पर जलसे आयोजित किए गए।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। नगर और क्षेत्र में मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों और मस्जिदों को बिजली की झालरों और मोमबत्तियां से रोशन किया। मोहल्ला केडिया फार्म में इस दौरान मौलाना कफील और मौलाना मजाज ने मिलाद पढ़, तकरीर कर देश और दुनिया को अमन, शांति और भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन

कुकरा में बारह रवी-उल-अव्वल के मौके पर कस्बा कुकरा के बच्चों ने कोविड 19 को मद्देनजर रखते हुए हजरत मुहम्मद साहब की यौम- ए- पैदाइश पर जश्न मनाया। इस दौरान आलम, नूर, तकी, शादाब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी। बाराबफात जश्ने मिलादुन्नबी पूरे जोश और खुलूस के साथ पूरे तहसील भर में मनाया गया। पैगंबर मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश के रूप में बाराबफात मनाया गया। जगह जगह नात शरीफ और मीलाद का आयोजन किया गया है। लोगों ने घरों, मदरसो और मस्जिदों में बाराबफात मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed