{"_id":"6a415e59b85be9bfc607023e","slug":"celebration-halls-will-be-built-in-three-villages-government-approval-received-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-178605-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तीन गांवों में बनेंगे उत्सव भवन, शासन से मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तीन गांवों में बनेंगे उत्सव भवन, शासन से मिली मंजूरी
Sun, 28 Jun 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर। जिले की तीन और विधानसभाओं में उत्सव भवन (बरात घर) बनाने की मंजूरी मिल गई है। पलिया विधानसभा के शाहपुर बिजुआ, निघासन विधानसभा के पढ़ुआ और श्रीनगर विधानसभा के चपरतला गांव में इनका निर्माण कराया जाएगा।
जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि प्रत्येक उत्सव भवन के निर्माण के लिए शासन ने 1.41 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। भवन में एक हाॅल, किचन, दो कमरे, शौचालय और पार्किंग की व्यवस्था होगी।
उन्होंने बताया कि पलिया विधानसभा का उत्सव भवन शाहपुर बिजुआ, निघासन विधानसभा का रमियाबेहड़ के पढ़ुआ तथा श्रीनगर विधानसभा का फूलबेहड़ ब्लॉक के चपरतला गांव में बनाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गोला, मोहम्मदी और कस्ता विधानसभा में उत्सव भवन पहले ही स्वीकृत हो चुके हैं। कस्ता विधानसभा के कैमा बुजुर्ग गांव में उत्सव भवन का निर्माण कार्य भी चल रहा है।