{"_id":"6a7cb09d7d1036179704dbbd","slug":"celebrating-independence-day-the-pride-of-khadi-and-the-fashion-of-chikan-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-182344-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आजादी का जश्न, खादी की शान और चिकन का फैशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आजादी का जश्न, खादी की शान और चिकन का फैशन
Wed, 12 Aug 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
खादी की दुकान पर कुर्ता दिखाता दुकानदार। संवाद
लखीमपुर खीरी। स्वतंत्रता दिवस नजदीक आते ही शहर के बाजार में पारंपरिक परिधानों की खरीदारी बढ़ी है। 15 अगस्त के लिए लोग खादी के कुर्ते-पायजामे के साथ लखनऊ की चिकनकारी के कुर्ते भी खरीद रहे हैं।
दुकानदारों के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस को लेकर इन परिधानों की मांग में इजाफा हुआ है। खादी के कपड़ों के विक्रेता मोहनजी शुक्ला ने बताया कि खादी की बिक्री सामान्य दिनों में भी होती है, लेकिन स्वतंत्रता दिवस के आसपास ग्राहकों की संख्या बढ़ती है। बाजार में खादी के कुर्ते 490 से 650 रुपये और पायजामे 315 से 455 रुपये तक उपलब्ध हैं। खादी का कपड़ा 126 से 385 रुपये प्रति मीटर तक मिल रहा है।
वहीं चिकन के कुर्तों की भी अलग-अलग रेंज उपलब्ध है। साधारण चिकन कुर्ते 150 से 250 रुपये और लेडीज चिकन कुर्ते 250 से 500 रुपये तक हैं। उच्च क्वालिटी के चिकन कुर्तों की कीमत 1,500 रुपये से शुरू है।