{"_id":"57b85b304f1c1bff136ebb46","slug":"cctv-cameras-will-lakhimpur-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर स्टेशन पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर स्टेशन पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 20 Aug 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
hidden camera
- फोटो : hidden camera
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायक सुरक्षा आयुक्त ने किया स्थानों का चिह्नीकरण
यात्रियों की सुरक्षा और प्लेटफार्म की निगरानी के लिए लखीमपुर स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए शनिवार को रेलवे सुरक्षा बल के सहायक सुरक्षा आयुक्त निर्मल विलंग ने स्टेेशन अधीक्षक के साथ लखीमपुर स्टेशन परिसर का मुआयना किया और कैमरे लगाए जाने के लिए स्थानों का चिह्नीकरण किया।
लखीमपुर स्टेशन परिसर में 17 कैमरे लगवाए जाएंगे। कैमरे किन जगहों पर लगाए जाएंगे इसके लिए आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त निर्मल विलंग ने शनिवार को लखीमपुर आकर स्टेशन अधीक्षक आनन्द्र स्वरूप श्रीवास्तव और टेलीकॉम के राजीव कुमार के साथ स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया । इस दौरान इन्होंने स्टेशन मास्टर रूम, टिकट विंडो, पार्सल रूम, साइकिल स्टैंड, रेलवे डाकघर, आरपीएफ चौकी, मालगोदाम आदि का निरीक्षण किया और कैमरे लगाए जाने के लिए स्थानों का चिह्नीकरण किया। इसी के साथ सीसीटीवी कैमरे के कंट्रोल रूम के लिए स्टेशन अधीक्षक से एक रूम का इंतजाम कराए जाने के लिए कहा। आरपीएफ चौकी का प्रभार देख रहे हेड कांस्टेबिल राम निवास गौड़ ने बताया कि स्टेशन परिसर की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने है इसके लिए स्थानों का चिह्नीकृत किया गया है। जल्द ही इसका नक्शा बनाकर मुख्यालय भेजा जाएगा। इसके बाद रेल विभाग की स्वीकृत मिलने पर कैमरे लगाए जाएंगे।