{"_id":"67c1f1f11ea8e85e0c0feb40","slug":"cbse-3792-students-appeared-for-hindi-exam-47-were-scared-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-140334-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई : 3792 बच्चों ने दी हिंदी की परीक्षा, 47 डर गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई : 3792 बच्चों ने दी हिंदी की परीक्षा, 47 डर गए
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर आते बच्चे। संवाद
- फोटो : संवाद
लखीमपुर खीरी। सीबीएसई में शुक्रवार को दसवीं में हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित कराई गई। परीक्षा देकर निकले ज्यादातर छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी थी। कुछ परीक्षार्थी प्रश्नपत्र में पूछे गए सवालों में उलझे दिखाई दिए। 10 केंद्रों पर हाईस्कूल के हिंदी विषय की परीक्षा हुई।
सीबीएसई के जिला कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि हिंदी विषय के लिए 3839 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 3792 परीक्षार्थियों ने केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा दी। वहीं किन्हीं कारणों से 47 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होकर डेढ़ बजे तक चली। कहीं से कोई भी नकलची के पकड़े जाने की कोई सूचना नहीं मिली।
इस बार बोर्ड परीक्षा को लेकर करीब 7300 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इसमें दसवीं में करीब 4100 व 12वीं में करीब 3200 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। बताया कि एक मार्च को जिले के 10 केंद्रों पर दसवीं में कला विषय का प्रश्नपत्र संपन्न कराया जाएगा वहीं इंटर में भी विभिन्न विषयों की परीक्षा संपन्न होगी।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड में आज गणित का पेपर
बता दें कि यूपी बोर्ड में दसवीं में गणित विषय का पेपर शनिवार को होगा। शहर सहित पूरे जिले के 136 केंद्रों पर परीक्षा संपन्न होगी। डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया पहली पाली में सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर 11.45 तक गणित का पेपर होगा। वहीं द्वितीय आटोमोबाइल्स वाणिज्य जबकि इंटर में नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।