{"_id":"c2e35b7a6fac8b2dbb63cfae1300d285","slug":"cbi-probe-mounted-on-the-tower-of-the-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई जांच को टावर पर चढ़े युवक का ड्रामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई जांच को टावर पर चढ़े युवक का ड्रामा
खीरी टाउन
Updated Fri, 16 Oct 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरोगा मनोज मिश्रा की हत्या मामले की जांच सीबीआई से कराने को लेकर एक युवक ने गांव लगुचा में लगे मोबाइल के टावर पर चढ़कर पुलिस और प्रशासन को सकते में डाल दिया। उसका कहना था कि जांच के लिए उसे आश्वस्त नहीं किया तो वह कूदकर जान दे देगा। हाई वोल्टेज ड्रामा लगभग चार घंटे तक चला। इसके बाद अधिकारियों और लोगों ने राहत की सांस ली।
शुक्रवार को साढ़े 11 बजे शाहजहांपुर के जलालाबाद अंतर्गत कलान निवासी रविंद्र गुप्ता थाना क्षेत्र के गांव लगुचा में आइडिया के टॉवर पर चढ़ गया। वह चीख चीखकर दरोगा मनोज मिश्रा हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग के लिए जान देने की बात कहने लगा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर एसओ खीरी महेंद्र कुमार, एसडीएम सदर आलोक वर्मा और सीओ सिटी एमपी सिंह दल बल के साथ पहुंचे। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद भी जब वह नहीं माना तो एसडीएम सदर ने लाउडस्पीकर से उससे कहा कि वह नीचे नहीं उतरता तो वह लोग जा रहे हैं। इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करते हुए अधिकारी और पुलिस मौके से हट गई। हालांकि नगर के प्रबुद्ध लोग लाउडस्पीकर से उसे समझाते रहे। थोड़ी देर में वह मीडिया को अपनी बात बताने के लिए तैयार हुआ और नीचे आने उतरने लगा। इसी बीच सादी वर्दी में आए जवानों ने उसे सीढ़ी पर चढ़कर दबोच लिया और पकड़कर थाने ले आए। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। एसओ खीरी महेंद्र कुमार ने बताया कि युवक का शांति भंग में एसडीएम कोर्ट में चालान भेजा गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।