फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cbi nai phir mangai manraga kai sheash record

सीबीआई ने फिर मांगे मनरेगा के शेष रिकार्ड

Tue, 03 Feb 2015 05:17 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 03 Feb 2015 05:17 PM IST
विज्ञापन
cbi nai phir mangai manraga kai sheash record
मनरेगा घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने अब गहनता से जांच शुरू कर दी है। दूसरे चरण में संबंधित जिलों से केंद्रीकृत खरीद समेत अन्य ब्यौरा मांगा है, जिसमें कार्यस्थलों पर सुविधा प्रदान करने के नाम पर हुई खरीद जैसे मूवेबल वर्कशेड, बच्चों के खिलौने, कार्यालय प्रयोग के लिए वस्तुएं शामिल हैं। इससे विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप है, क्योेंकि सीबीआई ने 16 बिंदुओं के प्रारूप पर एक सप्ताह में सूचना मांगी है।
विज्ञापन

बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई, भ्रष्टाचार निवारण शाखा लखनऊ की टीम मनरेगा घोटाले की जांच कर रही है। पहले वित्तीय वर्ष 2007-08, 2008-09 और 2009-10 के रिकार्ड मांगे थे, जिसे पिछले साल उपलब्ध कराया जा चुका है। इसमें मनरेगा कार्यस्थलों पर सुविधा प्रदान करने और कार्यालय प्रयोग के लिए खरीदी गई सामग्री का विवरण शामिल नहीं था। सूत्र बताते हैैं कि मनरेगा के कार्यों में गड़बड़ी के अलावा कार्यस्थल पर सुविधा प्रदान करने के नाम पर भी कई जिलों में केंद्रीकृत खरीदारी कर घपला किया गया हैै। कई महीनों की जांच के बाद सीबीआई ने इन बिंदुओं पर भी ब्यौरा जुटाना शुरू कर दिया है। इस मामले में सीबीआई के विवेचनाधिकारी/निरीक्षक ने समस्त जिलों के सीडीओ को पत्र भेजकर निर्धारित प्रारूप पर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। सीबीआई ने इस पत्र में हाईकोर्ट को सूचना प्रस्तुत करने का हवाला भी दिया हैै।
विज्ञापन

बिंदुओं में यह है शामिल
मूनेवल वर्कशेड, पीने के पानी की सुविधा, बच्चों के खिलौने, प्रोफार्मा प्रिंटिग, मस्टर रोल रिसीविंग रजिस्टर, संपत्ति रजिस्टर, जॉबकार्ड, रोजगार भत्ता भुगतान रजिस्टर, कैशबुक लेजर, कंप्यूटर खरीद, डिस्प्ले साइन बोर्ड, फर्स्ट एड बाक्स, शिकायत पेटिका, जनरेटर सेट आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोट..
सूचना मांगी गई है, लेकिन खीरी में केंद्रीकृत खरीद नहीं हुई है। इसी क्रम में आवश्यक बिंदुओं पर सूचना प्रेषित की जाएगी।
-नितीश कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed