फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CBI interrogates the brother of Minister of State for Home Teni in the food scam

सीबीआई ने खाद्यान्न घोटाले में गृह राज्य मंत्री टेनी के भाई से की पूछताछ

Sun, 08 Aug 2021 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
CBI interrogates the brother of Minister of State for Home Teni in the food scam
घोटाले के आरोपी विजय मिश्र का घर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सीबीआई की टीम ने गल्ला व्यापारी को वारंट तामील कराया
विज्ञापन

2004 में हुए खाद्यान्न घोटाले की सीबीआई कर रही है जांच

लखीमपुर खीरी। 2004 में हुए चर्चित खाद्यान्न घोटाले की फाइल फिर खुल गई है। इससे घोटाले के आरोपियों के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं। मामले की लंबे समय से जांच कर रही सीबीआई ने शनिवार को जनपद के एक और गल्ला व्यापारी को वारंट तामील कराया है, जो गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के छोटे भाई हैं।
मोहल्ला कपूरथला निवासी विजय मिश्रा उर्फ राजू का नाम घोटाला उजागर होने के समय ही सामने आया था, जिसके बाद जनपद के कई अन्य घोटालेबाज गल्ला व्यापारियों को सीबीआई ने गिरफ्तार भी किया था, जो जमानत पर छूट चुके हैं। वहीं विजय मिश्रा के खिलाफ अभी तक सीबीआई ने कोई एक्शन नहीं लिया था। अब जांच का दायरा बढ़ाते हुए पूछताछ से बचे आरोपियों को तलब किया जा रहा है।
विज्ञापन

पहले कुछ ब्लॉकों जैसे नकहा, ईसानगर, धौरहरा आदि में हुए घोटाले की जांच की गई थी, जिसके बाद अब सीबीआई ने लखीमपुर व बेहजम ब्लॉक में हुए घोटाले की जांच शुरू कर दी है। इनमें विजय मिश्रा उर्फ राजू का नाम भी शामिल है, जिससे इन्हें वारंट तामील कराने के लिए लखनऊ से आई सीबीआई की टीम शनिवार को पहले पुलिस अधिकारियों से मिली। इसके बाद कपूरथला मोहल्ले में स्थित गल्ला व्यापारी के घर पहुंची, जहां पर करीब 15 मिनट तक सीबीआई ने आरोपी व्यापारी से पूछताछ की। इसके बाद टीम लौट गई। प्रभारी निरीक्षक प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सीबीआई टीम खाद्यान्न घोटाले के आरोपी को वारंट तामील कराने आई थी, जिसके बाद वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ था खाद्यान्न घोटाला

2004 में काम के बदले अनाज देने की स्कीम चलाई गई थी, जिसके बाद अधिकारियों व गल्ला माफिया ने मिलकर अनाज खासकर गेहूं को कालाबाजारी के जरिए बाजारों में बेच दिया गया था। फर्जी नंबर के ट्रकों का इस्तेमाल करके काफी गेहूं बांग्लादेश भी भेजा गया था। लखीमपुर समेत पड़ोस के सीतापुर, शाहजहांपुर, हरदोई आदि जनपदों में बड़े पैमाने पर सरकारी गेहूं की लूट की गई थी। इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई, जिसके बाद से जनपद के आधा दर्जन व्यापारियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। खाद्य विभाग समेत तहसील प्रशासन के कई अधिकारी कार्रवाई की जद में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed