{"_id":"670990505646a61cf50c77a4","slug":"caught-leopard-released-in-dudhwa-forest-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-131013-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पकड़े गए तेंदुए को दुधवा जंगल में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पकड़े गए तेंदुए को दुधवा जंगल में छोड़ा
विज्ञापन
महेवागंज। शारदानगर के गुलरीपुरवा गांव में बुधवार को पकड़े गए तेंदुए को वन कर्मियो ने आला अधिकारियों के निर्देश पर बृहस्पतिवार शाम दुधवा के जंगल में छोड़ दिया है। तेंदुआ पकड़े जाने से ग्रामीणों ने भी राहत महसूस की है।
वहीं, कुछ इलाकों में जंगली जानवर देखे जाने का शोर अभी थमा नहीं है। विभाग भी ग्रामीणों की आशंका को खारिज नही कर पा रहा। विभागीय सूत्र बताते हैं कि एक-दो तेंदुए और हो सकते है। उन्हें ट्रेस किया जा रहा है। मंझरा, बिदौरा और इंदिरा पार्क क्षेत्र में वन कर्मियों की लगातार निगरानी जारी है।
शाम से पहले टीम अलर्ट मोड में होती है। पिंजरे की संख्या भी बढ़ाई है। वन कर्मी ग्रामीणों को खेत में अकेले न जाने और सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। अभय कुमार मल्ल ने बताया कि तेंदुआ को दुधवा के जंगल में छोड़ दिया गया है।