फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Caste discrimination among Hindus is the result of the devious policy of the British: Mithilesh

अंग्रेजों की कुटिल नीति का परिणाम है हिंदुओं में जातीय भेदभाव : मिथिलेश

Wed, 07 Jan 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 07 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Caste discrimination among Hindus is the result of the devious policy of the British: Mithilesh
गोला के हिंदू सम्मेलन में मौजूद लोग। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। संकट मोचन हनुमान मंदिर के सत्संग हॉल में बुधवार को आरएसएस ने हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान जातीय भेदभाव और छुआछूत पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश कुमार ने जातीय भेदभाव एवं छुआछूत पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि आज जो जातीय भेदभाव, छूआछूत दिखाई दे रही है, वह अंग्रेजों की कुटिल नीति का परिणाम है। वेदों, रामायण और महाभारत काल को पढ़िये। जातियों पर विमर्श तो मिलेगा लेकिन छुआछूत नहीं।
विज्ञापन

राम से सीख लेने की बजाय राम को पूजने वाला हिंदू छुआछूत करने लगा है। श्रीराम व श्रीकृष्ण भेद नहीं करते, जो अधर्मी व अन्यायी है, उसी को अछूत मानते हैं। संचालन मुनेंद्र शुक्ला ने किया। फूल बाबा आश्रम के केशवानंद जी महाराज की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में बच्चों ने सनातन संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर नगर विचारक अभिषेक, सह विभाग कार्यवाह अविनाश, विधायक अमन गिरि, नगर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, कुलदीप वर्मा, अंशुमान सिंह, महेंद्रनाथ पाठक, विजय वर्मा, डॉ. सौरभ दीक्षित, शैलेंद्र सक्सेना, अवधेश मिश्र, अनुज खरे, संजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
----------
हिंदू सम्मेलन के लिए किया यज्ञ और भूमि पूजन
मोहमदी। कस्बे के पीडी भारतीय इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन की तैयारी के लिए यज्ञ व भूमि पूजन किया गया। आर्यसमाज के मंत्री अतुल रस्तोगी ने यज्ञ संपन्न करवाया तथा मुख्य यजमान अरुण शुक्ला रहे। सुमन पांडे और सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने भजन सुनाए। इस दौरान रामलाल गुप्ता, हरिओम गुप्ता, रणधीर श्रीवास्तव, जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख जितेंद्र कुमार, गोपाल मोहन रस्तोगी, नगर बौद्धिक शिक्षण प्रमुख आशीष कुमार सिंह, संतोष कुमार देवल, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, सर्वेश वर्मा, सुशील कुमार श्रीवास्तव और रामआसरे राठौर आदि मौजूद रहे। संवाद
----
हिंदू समाज से की संगठित होने की अपील

ओयल। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बेहजम तिराहे पर स्थित एक पैलेस में हुए हिंदू सम्मेलन में हिंदू समाज से संगठित होने की अपील की गई।सम्मेलन का शुभारंभ सुंदर कांड पाठ से किया गया। राष्ट्रीय सेविका समिति अवध प्रांत की प्रांत बौद्धिक प्रमुख प्रमुख डॉ. पारुल त्रिवेदी ने पंच परिवर्तन पर अपनी बात रखी। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र व्यवस्था प्रमुख जयप्रकाश ने हिंदू समाज के सामने चुनौतियों का उल्लेख करते हुए हिंदू एकता पर बल दिया। जिला कार्यवाह संजीव शुक्ला ने शताब्दी वर्षों के कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा रखी। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यवाहक संयोजक अनुराग तिवारी ने किया। कार्यक्रम में विधायक योगेश वर्मा सहित पुलिस बल मौजूद रहा। संवाद

---------
कबीरधाम मुस्तफाबाद में हिंदू सम्मेलन आज

अलीगंज। कबीरधाम मुस्तफाबाद में आठ जनवरी को हिंदू सम्मेलन दोपहर 12 बजे से होगा। मुख्य वक्ता के रूप में आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार मौजूद रहेंगे। कबीर धाम के संत प्रवीण दास ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, सदर विधायक योगेश वर्मा, गोला विधायक अमन गिरि, ब्लॉक प्रमुख बांकेगंज रामनरेश गौतम, ब्लॉक प्रमुख फूल बेहड़ विश्वनाथ सिंह, नगर पालिका गोला अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू सहित तमाम लोग उपस्थित रहेंगे। विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। संवाद

गोला के हिंदू सम्मेलन में मौजूद लोग। संवाद

गोला के हिंदू सम्मेलन में मौजूद लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed