{"_id":"58592df94f1c1b1b64e39df5","slug":"cashless-rural-banks-people-moving-in-anger","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्र बैंक कैशलेस, लोगों में बढ़ रहा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्र बैंक कैशलेस, लोगों में बढ़ रहा गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 20 Dec 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
नोटबंदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन में खाताधारकों ने बैंक गेट पर डाला ताला, सिकंद्राबाद में कैशियर को बंधक बनाकर जाम लगाया
नोटबंदी को डेढ़ माह बीतने के बाद भी न आम लोगों की मुसीबतें कम हो रही हैं। न ही बैंक करेंसी की कमी से उबर पा रहे हैं। शहर में एटीएम पर लाइनों में कमी नहीं आ रही है तो ग्रामीण इलाके की बैंक शाखाओं में कैश न मिलने से लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को सिकंद्राबाद बैंक में कैश न मिलने से गुस्साए लोगों ने जिला सहकारी बैंक के कैशियर को बंधक बना लिया और लखीमपुर मोहम्मदी रोड जाम कर दी।
गोला गोकर्णनाथ। नगर में भारतीय स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशलन बैंक, यूको बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, बैंक आफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक में कैश की कमी के चलते लंबी लाइन लगी रहीं। कई बैंकों के एटीएम में रुपया न होने से कार्डधारकों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
ममरी। इलाहाबाद बैंक, गनेशपुर की ओरियंटल बैंक, हैदराबाद की पंजाब नेशनल बैंक, रोशननगर, अजान की इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के सामने मंगलवार को भी लंबी लाइनें लगी रहीं। जिन्हें दो हजार रुपये भुगतान किया गया।
विज्ञापन
बांकेगंज। नोटबंदी के 42 दिन बाद भी बांकेगंज की तीनों बैंकों में करेंसी की कमी दूर नहीं हो पा रही है। जिसके चलते पैसों की जरूरत के लिए दूर-दराज इलाकों से बैंक आने वाले खातेदारों को बैंक से कैश की कमी बताकर दो हजार और पांच सौ रुपया थमाकर टरकाया जा रहा है। इससे लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।
मैलानी। सोमवार को दोपहर बाद सर्वर डाउन होने से एसबीआई में लेनदेन ठप हो गया था। बैंककर्मियों ने लाइन में लगे लोगों को नंबर की पर्चियां दी थीं। मंगलवार को सुबह सबसे पहले पर्ची वालों का भुगतान किया गया। इसी से भीड़ ज्यादा रही। इलाहाबाद बैंक में भी सुबह से ही लाइन लगी रही। नोटबंदी के बाद से एसबीआई का ज्यादातर एटीएम बंद रहे। पिछले हफ्ते सिर्फ एक दिन कुछ देर एटीएम चला, तबसे अब तक एटीएम बंद हैं जिससे भुगतान निकालने वाले भी परेशान हैं।
मोहम्मदी। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा और कृषि विकास शाखा में कैश की कमी से लोगों में निराशा है। दिन भर लाइन में लगने के बाद भी ग्राहकों को लौटना पड़ रहा है। यही हाल स्थानीय डाकघर का भी है जहां करीब 12 दिनों से कैश नहीं आया है।
--
चहेतों को पैसा देने से नाराज लोगों ने बैंक पर डाला ताला
निघासन। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में अपने चहेतों को पैसा देने से नाराज खाताधारकों ने जमकर हंगामा काटा। नाराज लोगों ने बैंक का शटर बाहर से बंद कर दिया। खाताधारकों ने बैंक कर्मियों पर मेनगेट का चैनल बंद कर भुगतान देने का भी आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए भुगतान दिलाया।
लखनऊ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में पिछले करीब छह दिनों से खाताधारकों को भुगतान नहीं दिया जा रहा है। सुआलली, सुखदेई, हसरत, हासिम, मैैकू, चुन्ना आदि का आरोप है कि बैंक की ही एक दुकान में एक बैंक मित्र दो हजार पर दो सौ रुपये की कटौती करके भुगतान कर रहा है। मंगलवार की सुबह बैंक के मुख्य चैनल में ताला डालकर लोगों को भुगतान दिया जा रहा था। इससे नाराज लोगों ने बैंक का शटर गिराकर प्रदर्शन किया। करीब 40 मिनट तक अफरा तफरी का माहौल रहा। उसके बाद पहुंची पुलिस ने शटर खुलवाकर लोगों को शांत कराते हुए बैंक के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलवाया और बाद में भुगतान शुरू हो सका।
--
कैश न मिलने से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
सिकंद्राबाद। कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक और जिला सहकारी बैंक से कैश न मिलने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने लखीमपुर मोहम्मदी रोड जाम कर दी। खाताधारकों ने जिला सहकारी बैंक के कैशियर अजय कुमार को बंधक बनाकर सड़क पर बिठा लिया। पुलिस के समझाने-बुझाने पर भी वे नहीं माने। पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक पंकज सिद्धार्थ के समझाने पर खाताधारक शांत हुए। जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक श्रीराम भार्गव ने बताया कि वह कैश लेने गए थे। कैश मिल गया भुगतान शुरू किया जा रहा है।