फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cash and jewelery stolen from Saraf's shop in Kasta

कस्ता में सराफ की दुकान से नकदी और जेवरात चोरी

Thu, 30 Jul 2020 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen from Saraf's shop in Kasta
मितौली में सराफ की दुकान में चोरी के बाद मौका मुआयना करती पुलिस। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
मितौली। कस्बा कस्ता में सीतापुर मार्ग पर स्थित सराफ की दुकान से मंगलवार की रात चोर 12 हजार रुपये नकद एवं सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन

कस्ता पुलिस पिकेट से मात्र 300 मीटर की दूरी पर सीतापुर मार्ग पर कौशल इंटरप्राइजेज में मंगलवार की रात करीब एक बजे चोर बल्ली के सहारे घुस गए और घटना को अंजाम दिया। दुकान में सो रहे मालिक अमित वर्मा ने बताया कि उन्हें कुछ आहट सुनाई दी तो वह जाग गए। उन्हें दो लोग दुकान में नजर आए। टोकने पर दोनों छत पर चढ़ गए और सीड़ियों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। उन्होंने शोर मचाया तो चोर छत से कूदकर भाग गए। बाद में उन्होंने देखा कि दुकान से 12 हजार रुपये नकद, तीन किलो पायल, एक किलो बिछिया, 6 जोड़ी सोने के कुंडल-पैंडल, टाप्स गायब थे। सूचना पर एसओ अनिल कुमार सैनी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसओ ने बताया कि जेवर के खाली डिब्बे और एक जिंदा कारतूस दुकान की छत से मिला है। सीओ मितौली शितांशु कुमार ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और दुकान स्वामी से पूछताछ की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट को दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस गश्त सवालों के घेरे में पुलिस पिकेट से करीब 300 मीटर की दूरी पर चोरों ने घटना को अंजाम देकर पुलिस गश्त की पोल खोल दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed