{"_id":"64c7fe25749cf875cd06f4b4","slug":"case-on-four-for-shooting-a-young-man-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-2905-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: युवक को गोली मारने के मामले में चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: युवक को गोली मारने के मामले में चार पर केस
विज्ञापन
ममरी। हैदराबाद के बघेल निवासी करन सिंह यादव को गोली मारने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियाें पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी तहरीर में बघेल निवासी अवधेश यादव ने बताया कि रविवार को वह अपने भाई करन सिंह के साथ बाइक से गजियापुर बाजार जा रहे थे। गांव सुहेला मोड़ पर पीछे से बाइक पर सवार होकर आए अविनाश मिश्रा, पवन मिश्रा और गांव बघेल निवासी शिवांशु व प्रदीप शुक्ला ने उसके भाई करन सिंह को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों भाई लड़खड़ाकर बाइक समेत सड़क किनारे खाई में जा गिरे।
प्रभारी निरीक्षक बलवंत सिंह साही ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया कि वादी अवधेश की तहरीर और घायल करन के बयान में काफी भिन्नता है। मामले की जांच की जा रही है।