फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Case of death of former MLA

काफी मनाने के बाद जूस पीकर वृद्धा ने तोड़ी भूख हड़ताल

Mon, 12 Oct 2020 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 02:56 AM IST
विज्ञापन
Case of death of former MLA
पलिया में वृद्धा दुलारी देवी को जूस पिलाते पूर्व पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता के काफी मनाने के बाद वृद्धा दुलारी देवी ने तीन दिन से चली आ रही भूख हड़ताल रविवार को जूस पीकर खत्म कर दी। उन्होंने पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की मौत के मामले में बेटों और पोतों को फर्जी रूप से फंसाने का आरोप लगाया था और प्रशासन से कार्रवाई निरस्त करने का मांग की थी।
विज्ञापन

बता दें कि मोहल्ला किसान द्वितीय निवासी स्व. रामचंद्र गुप्ता की 85 वर्षीय पत्नी दुलारी देवी ने दो अक्तूबर को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसील और थाने पहुंचकर दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके बेटों और पोतों को अकारण ही पूर्व विधायक पुत्र की झूठी शिकायत के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर फंसा दिया गया है। उन्होंने बेटों और पोतों पर दर्ज रिपोर्ट को निरस्त कर पूर्व विधायक पुत्र पर झूठी शिकायत देने के लिए कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। साथ ही भूख हड़ताल की चेतावनी दी थी। आठ अक्तूबर से उन्होंने घर पर ही भूख हड़ताल शुरू कर दी। शनिवार रात उनकी तबीयत खराब होने के बाद रविवार को अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता उनके आवास पर पहुंचे और प्रशासन से वार्ता कर शीघ्र न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्हें जूस पिलाकर उनकी भूख हड़ताल खत्म कराई। इस मौके पर वृद्धा दुलारी देवी ने कहा कि यदि शीघ्र न्याय न मिला तो वह फिर से अनशन पर बैठ जाएंगी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक मुन्ना के आवास पर जारी रही क्रमिक भूख हड़ताल
महंगापुर। जमीन के विवाद में पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की मौत के बाद उनके पुत्र द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद से शुरू की गई भूख हड़ताल 18वें दिन भी जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह सितंबर को निघासन से तीन बार विधायक रह चुके निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की जमीन के विवाद में मौत हो गई थी। धरना प्रदर्शन के बाद पूर्व विधायक पुत्र संजीव कुमार मिश्रा ने ग्रामीणों के साथ भूख हड़ताल शुरू की थी। 18 वें दिन भूख हड़ताल पर प्रधान रामसहाय, रामविलास, असलम अली, बृजलाल गौतम, सालिकराम यादव, आदि शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed