फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Case of culpable homicide against five including two doctors

Lakhimpur Kheri News: दो डॉक्टर समेत पांच पर गैर इरादतन हत्या का केस

Wed, 28 Aug 2024 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Case of culpable homicide against five including two doctors
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव छाउछ निवासी एक ग्रामीण ने दो डाक्टरों सहित पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मामला प्रसव के बाद शिशु की मौत से जुड़ा है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव छाउछ निवासी कमाल अहमद ने बताया कि उसने अपनी पुत्री सालिया खान को प्रसव पीड़ा होने पर 18 अप्रैल 24 की शाम चार बजे उसे महेवागंज के शिफा मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉ. जेड हुसैन और डॉ. तरन्नुम ने पुत्री का स्वास्थ्य परीक्षण कर कई जांचे कराईं।
विज्ञापन

जांच के बाद आई रिपोर्ट में दोनों डॉक्टरों ने पुत्री को बिल्कुल ठीक बताया था। साथ ही यह भी कहा था कि एक दो दिन में सामान्य प्रसव करा दिया जाएगा। इसके नाम पर डॉ. जेड हुसैन ने उनसे 15 हजार रुपये ले लिए और लिए गए रुपयों की कोई रसीद नहीं दी। इसके बाद 19 अप्रैल को जब दोबारा अस्पताल पहुंचा तो देखा कि उसकी पुत्री की तबीयत अधिक खराब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि डॉ. जेड हुसैन, डॉ. तरन्नुम, स्टाफ नर्स निशा, सहायिका चेतना व सूफिया के साथ राउंड पर आए और उसकी पुत्री का परीक्षण करते हुए उसे प्रसव कक्ष में ले गए। इसके बाद डॉ. जेड हुसैन ने ऑपरेशन करने की बात कहते हुए 25 हजार रुपयों की मांग की। इसके बाद पीड़ित ने किसी तरफ इंतजाम करते हुए 10 हजार रुपये डॉ. जेड हुसैन को दिए और 15 हजार रुपये बाद में देने की बात कही थी।
इसी बीच नर्स शिफा, सहायिका चेतना व सूफिया ने छोटा आपरेशन कर प्रसव करवा दिया। इधर, गलत तरीके से टांके लगाने से लगातार रक्त स्राव होता रहा। वहीं किसी ने भी नवजात शिशु की ओर ध्यान नहीं दिया। आरोप है कि अस्पताल में कोई भी बालरोग विशेषज्ञ नहीं था। आरोप है कि डाक्टरों की लापरवाही के कारण 20 अप्रैल 2024 को नवजात की मौत हो गई।

इसके बाद पीड़ित ने कई बार सदर कोतवाली पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई करने की मांग की लेकिन पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने कार्रवाई न होते देख कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed